फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR against former SP MLA for embezzling Rs 1.10 lakh

Prayagraj News: पूर्व सपा विधायक पर 1.10 लाख रुपये हड़पने में एफआईआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
FIR against former SP MLA for embezzling Rs 1.10 lakh
पूर्व सपा विधायक परवेज अहमद टंकी पर करेली थाने में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने प्लाॅट के नाम पर 1.10 लाख रुपये ले लिए और जमीन नहीं दी। रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस एफआईआर दर्ज करके जांच में जुटी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट अतरसुइया निवासी मोहम्मद अब्बास की तहरीर पर दर्ज हुई है। उसने तहरीर में बताया है कि छह महीने पहले पूर्व विधायक को प्लाॅट खरीदने के लिए 1.10 लाख रुपए नकद दिए थे। हालांकि, न उसे प्लाॅट दिया गया और न ही उसका रुपया वापस किया गया। आरोप है कि 20 दिन पहले वह करामात की चौकी की तरफ जा रहा था तो रास्ते में पूर्व विधायक अपने दो अन्य साथियों के साथ मिल गए। वहां एक बार फिर उसने अपने रुपए वापस मांगे तो वह गालीगलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

भुक्तभोगी ने शनिवार देर रात करेली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। करेली प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमानत में खयानत, गालीगलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैक टाउन में अशरफ के साथ पार्टनर थे वादी और आरोपी पूर्व विधायक

अतरसुइया निवासी जिस अब्बास ने पूर्व विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, वह कभी उनका साथी था। करेली में माफिया अतीक के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ के साथ मैक टाउन नाम की टाउनशिप बसाने में दोनों पार्टनर थे। अवैध रूप से बसाई गई इस प्लाटिंग के मामले में अशरफ व राशिद फरीदी के साथ वह दोनों भी नामजद कराए गए थे। अब्बास अतीक अहमद का सहयोगी भी रहा है। वह सिविल लाइंस स्थित मैक टाउन का मालिक है जिसे 2020 में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया था। इसके साथ ही अतरसुइया के दरियाबाद में स्थित उसके मकान पर बुलडोजर भी चलवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed