{"_id":"69c991eda7158304c10d37ac","slug":"fir-against-five-people-including-plaza-manager-in-extortion-case-from-trucks-allahabad-news-c-257-1-sald1006-120035-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रकों से वसूली मामले में प्लाजा प्रबंधक समेत पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रकों से वसूली मामले में प्लाजा प्रबंधक समेत पांच पर एफआईआर
Mon, 30 Mar 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर, रीवा और बांदा राजमार्ग पर स्थित टोल प्लाजा पर ओवरलोड की धमकी देकर ट्रकों से अवैध वसूली करने के मामले में औद्योगिक क्षेत्र पुुलिस ने टोल प्लाजा के प्रबंधक समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हैवी ट्रक आपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मेजा थाना क्षेत्र के औंता गांव निवासी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कुमार मिश्रा की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया कि मुंगारी, उमापुर और हर्रों टोल प्लाजा से रात में गुजरने वाले ट्रक चालकों से ओवरलोड की धमकी देकर जबरन वसूली की जाती है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने भदोही जिले के सुरियांवा मनपुर निवासी संतोष दुबे, प्रबंधक दिलीप यादव, प्रबंधक मुंगारी टोल प्लाजा नीति यादव, कर्मचारी अनुज यादव और बृजेश पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जब जांच की गई तो कई अन्य लोग भी इस धंधे में लिप्त पाए गए। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि ओवरलोड गाड़ियों से 1500 रुपये लेते हैं। नए वाहन चालक से दो हजार रुपये लिया जाता है।
विज्ञापन
एसओ कमलेश पटेल का कहना है कि इस मामले में संतोष दुबे, फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी अनुज यादव और मुंगारी के चिरईपुर निवासी श्याम जी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। श्याम जी यादव का नाम विवेचना के दौरान प्रकाश में आया था।