फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   FIR against 63, FIR against

भोर में छापा, 63 के खिलाफ एफआईआर

Wed, 23 May 2018 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 23 May 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन की ओर से सबसे अधिक बिजली चोरी वाले इलाके में मॉस रेड अभियान के तहत भोर में और देर रात छापेमारी की जा रही है। शहर में कई इलाकों में विभाग ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी और 63 से ज्यादा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। 12 लाख से अधिक की वसूली भी की गई। इस दौरान कई घरों में क्षमता से अधिक बिजली खपत पर लोड बढ़ाया गया।
विज्ञापन


अभियान के तहत मंगलवार को सुबह चार से पांच बजे के बीच अधिशासी अभियंता बमरौली जीसी यादव एवं विजिलेंस इंसपेक्टर प्रमोद यादव के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टनगर, ग्यासुद्दीनपुर और बेगम सरांय इलाके में छापेमारी की गई। छापेमारी के बाद 15 घरों में लोड बढ़ाने के साथ 33 लोगों के खिलाफ मीटर बाईपास करके बिजली चोरी में एफआईआर कराई गई।
विज्ञापन

विद्युत नगरीय वितरण खंड बमरौली के अंतर्गत चले अभियान में विजिलेंस टीम, एसडीओ कसारी-मसारी एके पटेल, एसडीओ बमरौली दुर्गेश यादव, एसडीओ केंद्रांचल आलोक सिंह यादव शामिल रहे। एसडीओ बमरौली दुर्गेश यादव ने बताया कि छापेमारी में छह लाख के राजस्व की वसूली हुई। साथ ही 10 घरों में मीटर बाहर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता आरके सिंह ने बताया कि यह अभियान पावर कारपोरेशन की ओर से पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई अब भोर और देर में की जाएगी। ऐसा इसलिए कि इसी समय बिजली चोरी ज्यादा होती है। इस बात को ध्यान में रखकर विभाग की ओर से यह छापेमारी लगातार जारी रहेगी। अधिशासी अभियंता मेयोहाल ओपी मिश्र ने बताया कि 45 घरों में रीडिंग स्टोर पाई गई, इनकी रीडिंग चार्ज करके वसूली की गई। 15 लोगों के खिलाफ मीटर बाईपास करके बिजली चोरी में एफआईआर कराई गई। 27 मीटर बदले गए और छह घरों में टैरिफ बदलकर कामर्शियल किया गया।

करेली में मीटर बाईपास करके चल रही थी फ्लैक्स प्रिटिंग प्रेस, वसूला पांच लाख जुर्माना
इलाहाबाद। करेलाबाग डिवीजन में अधिशासी अभियंता घनेंद्र सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में करेली के गौसनगर में चेकिंग अभियान चला। छापेमारी में एक उपभोक्ता शमसुल हुदा चार किलोवाट के कामर्शियल कनेक्शन के बाद भी घर के अंदर से मीटर बाईपास करके फ्लैक्स प्रिटिंग प्रेस चलाते मौके पर पकड़ा गया। विभागीय टीम ने उससे पांच लाख का जुर्माना वसूला। इसी प्रकार छापेमारी में महताब आलम, मो. याकूब, मो. वकील खान, राजकुमार, अकील अहमद, तरन्नुम ,एनएस खान, मकबूल अहमद समेत कई लोगों को कनेक्शन होते हुए कटिया लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। छापेमारी की कार्रवाई में एसडीओ करेली रवींद्र पाल, एसडीओ कल्याणी देवी संजीव कुमार एवं मीटर सहायक अभियंता श्रवण कुमार शामिल रहे।


कटिया लगा बिजली चोरी, पांच के खिलाफ एफआईआर
अधिशासी अभियंता कल्याणी देवी एलपी चक्रवेदी के नेतृत्व में मंगलवार को खुसरोबाग सब्जीमंडी, रोशनबाग, चकनिरातुल में चेकिंग अभियान चलाया गया। पांच घरों में कटिया लगाकर बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली विभाग की टीम ने धीरज कुमार, रामदेव गौतम, गोवर्धन प्रसाद साहू, कमलादेवी, निर्मला देवी, पन्नालाल, कुसुमदेवी के खिलाफ एफआईआर करवाई। यह सभी उपभोक्ता बिजली बकाया पर कनेक्शन काटे जाने के बाद चोरी से कटिया लगाकर बिजली जला रहे थे। इसके अतिरिक्त पांच अन्य के खिलाफ कटिया से बिजली जलाने में 138 बी के तहत एफआईआर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed