फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fine of two lakhs for irregularities in Kumbh works, construction contrary to standards will be demolished

Prayagraj : कुंभ के कार्यों में गड़बड़ी पर दो लाख का जुर्माना, ध्वस्त होंगे मानक के विपरीत निर्माण

Sun, 31 Dec 2023 12:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 12:55 PM IST
सार

शहर में चल रहे कई निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। इसकी जांच का आदेश दिया गया है। यह सारे कार्य महाकुंभ के तहत किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Fine of two lakhs for irregularities in Kumbh works, construction contrary to standards will be demolished
investigation - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाकुंभ के तहत शहर में नगर निगम की ओर से कराए जा रहे सड़क, पटरी और नाली निर्माण के कार्यों में अमियमितता पाई गई है। शनिवार को निरीक्षण के दौरान मानक के विपरीत पाए गए कार्यों को नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने ध्वस्त कराकर फिर से कराने का निर्देश दिया। इस गड़बड़ी के लिए ठेकेदार पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। साथ ही कुंभ के कार्यों में गड़बड़ी करने वाली फर्मों को ब्लैक लिस्ट करने की भी चेतावनी दी गई।

विज्ञापन


शहर के अलग-अलग जोन में कुंभ के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने गड़बड़ी पाए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की। नगर आयुक्त के निरीक्षण के दौरान सलोरी में ईश्वर शरण पुलिस चौकी के पास बन रही पानी की टंकी के अलावा बहादुर चाय की दुकान होते हुए भुलई का पुरवा तक और गीतांजलि हार्डवेयर से मनोज टेंट हाउस होते हुए काली माई मंदिर तक, स्वराज नगर बड़ा पार्क होते हुए अपट्रान चौराहा तक नालियों के हो रहे निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिले।
विज्ञापन


इस पर नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग मेसर्स वाईपी कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर यतेंद्र पांडेय के खिलाफ दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने नालियों के निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी को देखते हुए अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्यों में प्रयोग हो रही निर्माण सामग्री की सैंपलिंग कराने के साथ ही ठेकेदार की ओर से निर्माण कार्यों में मानक के विपरीत कराए गए कार्यों को ध्वस्त कराकर फिर से निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। कटरा में घोष स्वीट हाउस से शुक्ला मार्केट, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, पहलवान बाबा मजार होते हुए सदियाबाद रोड तिराहा, एमईएस क्वाटर तक सड़क सुदृढीकरण एवं पटरी नाली निर्माण का कार्य भी काफी धीमी रफ्तार में होता मिला।

यहां पर भी नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि मानक के विपरीत निर्माण कार्य को ध्वस्त कराकर उसे मानक के अनुरूप कराया जाए। साथ ही ठेकेदार को कार्यों में सुधार लाने की चेतावनी दी गई। संबंधित अवर अभियंता को चेतावनी पत्र जारी किए जाने का भी निर्देश दिया गया।

बालसन चौराहा पेट्रोल पंप के पास कर्नलगंज इंटर कॉलेज कुंदन गेस्ट हाउस, अल्लापुर पुलिस चौकी, लेबर चौराहा, बजरंग चौराहा होते हुए अलोपी मंदिर से बालसन चौराहे तक सड़क नाली सुधार कार्य में निरीक्षण के दौरान बताया गया कि लोगों ने रैप का निर्माण करा रखा है। इससे कार्य कराने में काफी कठिनाइयों का समाना करना पड़ रहा है। साथ ही नालियों के निर्माण में भी कठिनायां आ रही हैं।

इस मामले में नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि तत्काल सभी भवनों पर रेड मार्क लगाते हुए भवन स्वामियों को नोटिस भेजकर स्वत: अवैध निर्माण तोड़ने के लिए कहें। अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही निर्देश दिया कि 15 दिनों में संबंधित ठेकेदार कार्यों में सुधार नहीं लाते हैं तो उन्हें काली सूची में डालें।

इसके बाद नगर आयुक्त ने अल्लापुर में पुलिस चौकी से बक्शीबांध पंपिंग स्टेशन और बाघंबरी गद्दी होते हुए ओल्ड जीटी रोड तक सड़क सुधार कार्य का भी निरीक्षण किया गया। यहां पर कार्य की प्रगति की धीमी रफ्तार पर कार्यों की प्रगति को तेज करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अंबरीश बिंद, कर्नल आरबी सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed