{"_id":"60033c81049b080bd3673f0d","slug":"final-result-of-194-posts-of-spokesperson-hindi-2016-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता हिंदी 2016 के 194 पदों का अंतिम परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता हिंदी 2016 के 194 पदों का अंतिम परिणाम जारी
Sun, 17 Jan 2021 12:50 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Result
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रवक्ता हिंदी परीक्षा 2016 का परिणाम जारी कर दिया है। चयन बोर्ड की ओर से ंप्रवक्ता 2016 परीक्षा एक फरवरी 2019 को हुई थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार छह से 10 नवंबर 2020 के बीच हुआ था। साक्षात्कार के बाद चयन बोर्ड उप सचिव नवल किशोर ने प्रवक्ता हिंदी का पैनल, मेरिट एवं कटऑफ वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
चयन बोर्ड की ओर से जारी परिणाम में कहा गया है कि आवंटित संस्था में यदि कोई चयनित अभ्यर्थी कार्यभार ग्रहण करने में असफल रहता है तो उनके स्थान पर पैनल में शामिल अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। चयन बोर्ड उप सचिव की ओर से कहा गया है कि अंतिम चयन परिणाम में आरक्षित श्रेणी के कुछ अभ्यर्थी मेरिट के आधार पर सामान्य श्रेणी में चयनित हैं।
उनकी ओर से सामान्य श्रेणी की वरीयता नहीं भरने से उन्हें नया विकल्प भरने के लिए 17 से 24 जनवरी के बीच मौका दिया जा रहा है। अभ्यर्थी ऑनलाइन विकल्प चयन बोर्ड की वेबसाइट www.upsessb.org पर जाकर भर सकते हैं।