उमेश पाल हत्याकांड : माफिया अतीक गैंग की काली कमाई पर खड़े अवैध निर्माणों की सूची फाइनल,फिर गरजेगा बुलडोजर
उमेश पाल हत्याकांड मामले में होली के बाद से ठप पड़ी पीडीए की कार्रवाई अब आगे बढ़ाने की तैयारी है। तकरीबन एक सप्ताह के होमवर्क के बाद प्राधिकरण ने अतीक और उसके गुर्गों की संपत्तियां नए सिरे से चिह्नित की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड मामले में होली के बाद से ठप पड़ी पीडीए की कार्रवाई अब आगे बढ़ाने की तैयारी है। तकरीबन एक सप्ताह के होमवर्क के बाद प्राधिकरण ने अतीक और उसके गुर्गों की संपत्तियां नए सिरे से चिह्नित की हैं। जिन्हें जमींदोज किया जाना है। ऐसे अवैध निर्माणों पर बाबा का बुलडोजर दो दिन के भीतर गरजने की उम्मीद है।
यूं तो होली की छुट्टियों के दौरान पीडीए अतीक एंड कंपनी पर कार्रवाई को लेकर फूंक फूंक कर कदम रखता रहा है। यही वजह है कि तमाम दावों के बीच इस पखवारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई। सूत्रों के अनुसार दिनभर कामकाज के बाद देर रात तक कार्यालय में फाइलें पलटी जा रही हैं, लेकिन फाइलों की हालत देखकर अधिकारी कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
होली से पहले पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम के चकिया स्थित घर को गिराए जाने की तैयारी थी। लेकिन, पीडीए ने त्योहार बाद कार्रवाई करने की बात कहकर मामले को टाल दिया था। तबसे अभी तक पीडीए का बुलडोजर बाहर नहीं आ सका है।
हालांकि यह दावा जरूर होता रहा है कि सभी जोन में अतीक और उसके गुर्गों की नामी और बेनामी संपत्तियों की तलाश की जा रही है और फाइलें मजबूत करने के बाद प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। अब इस बीच जानकारी मिली है कि इस गैंग से जुड़े लोगों की संपत्तियों को चिह्नित कर लिया गया है। बिना मानचित्र के बने इन सभी अवैध निर्माणों पर दो से तीन दिन में कार्रवाई की जा सकती है। नवरात्र और रमजान आरंभ होने से पहले पीडीए का बुलडोजर गरज सकता है।