फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Film director Prakash Jha met the Vice Chancellor sought permission for shooting of web series in the campus

इलाहाबाद विवि : कुलपति से मिले फिल्म निर्माता प्रकाश झा, परिसर में वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मांगी अनुमति

Fri, 09 Sep 2022 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

इस दौरान प्रकाश झा ने अपनी आने वाली वेब सिरीज के कुछ हिस्सों की शूटिंग विश्वविद्यालय परिसर में करने की अनुमति मांगी। कुलपति ने उन्हें मदद के लिए आश्वस्त किया और साथ एक फिल्म निर्देशक के रूप में उनके कार्यों की सराहना की। 

विज्ञापन
Film director Prakash Jha met the Vice Chancellor sought permission for shooting of web series in the campus
Prayagraj News : फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने इविवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय आए जाने माने फिल्म निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा ने कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव से मुलाकात की। उन्होंने विश्वविद्यालय के सुंदरीकरण के कार्यों को देखा और इसकी सराहना भी की।

विज्ञापन



इस दौरान प्रकाश झा ने अपनी आने वाली वेब सिरीज के कुछ हिस्सों की शूटिंग विश्वविद्यालय परिसर में करने की अनुमति मांगी। कुलपति ने उन्हें मदद के लिए आश्वस्त किया और साथ एक फिल्म निर्देशक के रूप में उनके कार्यों की सराहना की। 

विज्ञापन

 बेव सीरीज की हुई शूटिंग, रोडवेज ने 50 हजार रुपये  लिया किराया

प्रयागराज में पिछले कुछ दिन से चल रही तिग्मांशु धुलिया की वेब सीरीज गर्मी की शूटिंग बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस बस स्टेशन पर हुई। इस दौरान यहां दोपहर बाद नवाब युसूफ रोड साइड मुंबई से आई टीम ने शूटिंग की। इसके लिए रोडवेज की एक बस को भी किराये पर लिया गया। बताया जा रहा है कि बस वाराणसी के कैंट  डिपो की थी। शूटिंग के लिए बस में जिस स्थान पर कैंट डिपो लिखा था उसे ढक दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि शूटिंग के लिए रोडवेज  ने 50 हजार रुपये किराया लिया। शाम तक यह शूटिंग पूरी हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed