फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fight between shopkeepers and students at roadways bus stand, video of incident goes viral

प्रयागराज : रोडवेज बस स्टैंड पर दुकानदारों-छात्रों के बीच मारपीट, घटना का वीडियो वायरल

Sun, 04 Sep 2022 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 09:05 PM IST
सार

बस पकड़ने से पहले वह गेट पर लगी कचौड़ी-सब्जी की दुकान से नाश्ता करने लगे। इसी दौरान रुपयों को लेकर उनका दुकानदार से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि गालीगलौज और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद वहां जमकर बवाल हुआ।

विज्ञापन
Fight between shopkeepers and students at roadways bus stand, video of incident goes viral
मारपीट - फोटो : Social Media

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित रोडवेज बस अड्डे पर जमकर उपद्रव हुआ। लेनदेन को लेकर हुए विवाद में छात्रों-दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों को चोेटें भी आईं। पुलिस ने तीन लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। घटना सुबह की है। सुल्तानपुर से कुछ छात्र एक दिन पहले दधिकांदो मेला देखने परिचित के घर तेलियरगंज आए थे। मेला देखने के बाद रविवार सुबह वह सुल्तानपुर की बस पकड़ने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे। 
विज्ञापन



बस पकड़ने से पहले वह गेट पर लगी कचौड़ी-सब्जी की दुकान से नाश्ता करने लगे। इसी दौरान रुपयों को लेकर उनका दुकानदार से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि गालीगलौज और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद वहां जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर हमला किया। करीब 15 मिनट तक वहां जमकर मारपीट हुई और अफरातफरी मची रही। 
विज्ञापन



सूचना पर पुलिस पहुंची और मौके से तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने आई। पूछताछ के बाद तीनों का शांतिभंग में चालान किया गया। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नाश्ते के दाम को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन



100 मीटर पर है पुलिस चौकी
उधर सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। जो चर्चा का विषय बना रहा। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते नजर आ रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि घटनास्थल से 100 मीटर से भी कम दूरी पर हनुमान मंदिर पुलिस चौकी स्थित है। लेकिन मारपीट होती रही और पुलिस को भनक नहीं लगी। बाद में प्रत्यक्षदर्शियों के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed