फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fight between lawyers and employees in the post office

Prayagraj : डाकघर में वकीलों-कर्मचारियों में मारपीट के बाद बवाल, महिला वकील लहूलुहान

Sat, 07 Jan 2023 09:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 09:26 PM IST
सार

रामबाग निवासी महिला अधिवक्ता ढाई बजे के करीब एक पत्र की रजिस्ट्री कराने डाकघर पहुंचीं। वहां लंबी लाइन देखकर उन्होंने पहले रजिस्ट्री करने को कहा और इसी बात को लेकर उनका काउंटर पर बैठे कर्मचारी सज्जन सिंह से विवाद हो गया।

विज्ञापन
fight between lawyers and employees in the post office
मारपीट - फोटो : Social Media

विस्तार

कचहरी डाकघर में शनिवार को वकीलों-कर्मचारियों में मारपीट के बाद जमकर बवाल हुआ। महिला वकील के लहुलहुहान होेने पर डाकघर में तोड़फोड़ कर दी गई। कर्मचारियों को भी पीटा गया। उन्होेंने खुद को भीतर बंद किया तो अधिवक्ताओं ने घेराव कर दिया। कई थानों की फोर्स पहुंची तब जाकर तीन घंटे बाद मामला शांत हो सका। 

विज्ञापन


रामबाग निवासी महिला अधिवक्ता ढाई बजे के करीब एक पत्र की रजिस्ट्री कराने डाकघर पहुंचीं। वहां लंबी लाइन देखकर उन्होंने पहले रजिस्ट्री करने को कहा और इसी बात को लेकर उनका काउंटर पर बैठे कर्मचारी सज्जन सिंह से विवाद हो गया। जानकारी पर महिला के अधिवक्ता पति व उनके कुछ साथी पहुंच गए जिस पर वहां मारपीट होने लगी। 

विज्ञापन

इसमें आंख के नीचे चोट लगने से महिला अधिवक्ता लहूलुहान हो गईं।  जिसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अन्य अधिवक्ता जुट गए। इसके बाद कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया गया। पोस्टमास्टर सीएल मिश्रा से भी मारपीट की गई। 

शीशे तोड़ दिए गए और फर्नीचर में भी तोड़फोड़ की गई। कंप्यूटर भी उलट-पलट दिए गए। डाककर्मियों ने सूचना दी तो चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं थी। इसके बाद कर्मचारियों ने खुद को भीतर बंद कर लिया। 

सूचना पर कई थानों की फोर्स लेकर पुलिस अफसर भी आ गए। अधिवक्ता कर्मचारियों पर हमले का आरोप लगा रहे थे और मारपीट करने वाले कर्मचारियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाया और किसी तरह डाककर्मियों को बाहर निकाला। हालात को देखते हुए पीएसी भी बुला ली गई। तब जाकर शाम सात बजे के करीब स्थिति काबू में आ सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed