{"_id":"608da5c08ebc3ecd8c089ef0","slug":"fierce-fire-in-rajapur-sbi-branch-loss-of-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजापुर एसबीआई की शाखा में भीषण आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजापुर एसबीआई की शाखा में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Sun, 02 May 2021 12:32 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 02 May 2021 12:32 AM IST
सार
- रास्ता बंद कर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया
- फायर ब्रिगेड की सीढ़ी टूटने पर दो कर्मचारी घायल
विज्ञापन
prayagraj news : आग पर काबू पाते फायरब्रिगेड कर्मचारी।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट बैंक आफ इंडिया की राजापुर शाखा में शनिवार की शाम भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की सीढ़ी टूट गई। हादसे में दमकल के दो कर्मचारी घायल हो गए। दोनों ओर से रास्ता रोककर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। बैंक के ऊपरी हिस्से रहने वाले लोगों को बगल की छत से बाहर निकाल दिया गया था।
राजापुर में रहने वाले रोहित केसरवानी की बिल्डिंग में दूसरे तल पर स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा है। रोहित का परिवार तीसरे तल पर रहता है। शनिवार को बैंक बंद था। शाम को चार बजे के करीब शाखा में आग लग गई। खिड़की और दरवाजों से गाढ़ा धुआं देखकर लोग दहशत में आ गए। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मकान मालिक रोहित केसरवानी के परिवार के लोग भी तीसरे तल पर फंस गए थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने सीढ़ी लगाकर सबसे पहले तीसरे तल पर रहने वाले रोहित के परिजनों को बगल की छत से बाहर निकाला गया।
इसके बाद एसबीआई शाखा में आग बुझाने का काम शुरू हुआ। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू सीढ़ी टूट गई और दो फायरमैन शिवमूरत यादव और धर्मेंद्र मिश्रा गिर गए। उन्हें काफी चाटें आईँ। इसके बाद पुलिस ने दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया और आग बुझाना शुरू किया। सीएफओ आरके पांडेय ने बताया कि कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने की कारणों की जांच की जा रही है। संभवत: शार्ट सर्किट से आग लगी थी। उन्होंने बताया कि घटना के दौरान घायल दोनों फायरमैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।