{"_id":"638196c51af3783f04672b43","slug":"fierce-fire-broke-out-in-bikaner-sweet-shop-in-jhunsi-everything-burnt-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : झूंसी में बीकानेर मिठाई की दुकान में लगी भीषणआग, सब कुछ जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : झूंसी में बीकानेर मिठाई की दुकान में लगी भीषणआग, सब कुछ जलकर राख
Sat, 26 Nov 2022 10:13 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:13 AM IST
सार
राजस्थान के जोधपुर निवासी नारायण सिंह की झूंसी के कयूम मार्केट में बीकानेर नाम से मिठाई की दुकान है। तीन मंजिल मार्केट के ऊपरी हिस्से में मिठाइयां बनती थीं। रोज की तरह शुक्रवार रात में दस बजे कर्मचारी दुकान बंदकर चले गए।
विज्ञापन
झूंसी में बीकानेर मिठाई की दुकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी योजना तीन से सटे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे के किनारे स्थित मिठाई की दुकान में शुक्रवार रात शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे में सारा सामान जलकर राख हो गया। हादसे की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
राजस्थान के जोधपुर निवासी नारायण सिंह की झूंसी के कयूम मार्केट में बीकानेर नाम से मिठाई की दुकान है। तीन मंजिल मार्केट के ऊपरी हिस्से में मिठाइयां बनती थीं। रोज की तरह शुक्रवार रात में दस बजे कर्मचारी दुकान बंदकर चले गए। इसी दौरान रात तकरीबन एक बजे शार्ट सर्किट से दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दुकान के भीतर और बाहर आग की जोरदार लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। भारी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तब तक तीन मिठाई की दुुकान जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। दुकान मालिक के मुताबिक भीतर रखे सभी काउंटर, डीप फ्रीजर, फ्रीज समेत करीब 20 लाख का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आसपास की दुकानों तक पहुंची आगे की लपटें
बीकानेर के आसपास की दुकानों तक भी आग की लपटें पहुंच गई थीं। दमकल की गाड़ियों के समय से पहुंच जाने के कारण अन्य दुकानों को बचा लिया गया। बटुआ बाजार, आरके ड्रेसेज, राजस्थान मार्बल्स और मिस्टर परफेक्ट कपड़े के बाहरी हिस्से को नुकसान पहुंचा। संवाद