फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fierce fight between two groups in Civil Lines late night, bike set on fire

Prayagraj : देर रात सिविल लाइंस में दो गुटों में जमकर मारपीट, बाइक को लगाई आग

Sun, 20 Aug 2023 05:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 05:40 PM IST
सार

शहर के सिविल लाइंस इलाके में बीतीरात दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक बाइक में आग लगा दी गई। देर रात हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
 

विज्ञापन
Fierce fight between two groups in Civil Lines late night, bike set on fire
सिविल लाइंस में मारपीट का वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के सिविल लाइंस इलाके में बीतीरात दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक बाइक में आग लगा दी गई। देर रात हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन





विज्ञापन





काफी हाउस के सामने शनिवार की देर रात किसी बात को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोग कार में सवार थे तो दूसरे पक्ष के लोग कई बाइक पर सवार होकर आए थे। इस दौरान एक बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। घटनास्थल से सिविल लाइंस थाना महज 200 मीटर और सिविल लाइंस पुलिस चौकी चंद कदम की दूरी पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक चले बवाल के बावजूद पुलिस को इसकी कानोंकान खबर तक नहीं लगी और दोनों गुट सड़क पर जमकर मारपीट करते रहे और बाइक से आग की लपटें उठती रहीं। मारपीट के दौरान कार में सवार होकर युवक भाग निकले। भागते समय युवकों ने उसको रोकने का प्रयास किया और उस पर पत्थर भी चलाए लेकिन वह जीएचएस स्कूल के रास्ते भाग निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed