फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fever of mosquitoes, fear of dengue among fever victims

मच्छरों की भरमार, बुखार पीड़ितों में डेंगू का खौफ

Sun, 22 Aug 2021 10:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Aug 2021 10:45 PM IST
सार

  • अब तक दस मरीजों में हो चुकी है संक्रमण की पुष्टि, निजी अस्पतालों में डेंगू मरीजों की भरमार

विज्ञापन
Fever of mosquitoes, fear of dengue among fever victims
डेंगू मच्छर

विस्तार

मानसून की बारिश से बढ़े मच्छर डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों का कारण बन रही है। अगस्त के 20 दिनों में अब तक डेंगू के दस मरीज चिह्निंत हो चुके हैं। इनमें दो का निजी अस्पतालों  में इलाज चल रहा है। वहीं सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों की भरमार है। मेडिकल कॉलेज लैब में जांच न कराने की वजह से स्वास्थ्य विभाग डेंगू संक्रमितों की पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


कोरोना काल के दौरान डेंगू समेत अन्य बीमारियों के आंकड़े बेहद कम सामने आ रहे हैं। वर्ष 2019 के मुकाबले वर्ष 2020 में यानी पिछले साल डेंगू के चिह्नित मरीज 57   रहे। इस बार जुलाई में एक तथा अगस्त में डेंगू के चिह्नित मरीजों की संख्या दस पहुंच गई है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों के डेंगू वार्ड खाली  हैं। वहीं निजी अस्पतालों में भर्ती बुखार के मरीजों में डेंगू संक्रमण का खौफ है। चिकित्सकों के मुताबिक बुखार के तीस फीसदी मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। रक्त जांच की रिपोर्ट में प्लेटलेट्स की कमी से संक्रमण पुष्ट किया जा रहा है। एक लाख से चालीस हजार तक प्लेटलेट्स काउंट को सामान्य तथा इससे नीचे प्लेटलेट्स काउंट आने पर मेडिकल कॉलेज की पैथालॉजी में डेंगू की जांच कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मच्छरों पर नहीं काबू, राहत कार्य बेअसर
इस वर्ष चिह्नित डेंगू के मरीज शहरी क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इनमें पांच उन बाढ़ प्रभावित इलाकों के हैं, जहां जलजमाव की समस्या बनी है। नगर निगम, जिला मलेरिया विभाग का दावा है कि बाढ़ पभावित ही नहीं सभी वार्डों  में शेड्यूल बनाकर एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। दावों के विपरीत जलभराव प्रभावित इलाकों में रहने वालों का कहना है कि मच्छरों से बचाव के लिए किए जा रहे उपाय नाकाफी हैं। इस लापरवाही से ही डेंगू, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियां पांव पसार रही हैं।

पिछले तीन वर्ष में डेंगू मरीजों का विवरण
वर्ष 2019-  1121 मरीज
वर्ष 2020-  57 मरीज
वर्ष 2021-  दस मरीज( 21 अगस्त तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed