{"_id":"6aa5b77b48b8161fa90678f3","slug":"female-professors-body-found-in-room-allahabad-news-c-3-ald1020-973401-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कमरे में मिला महिला प्रोफेसर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कमरे में मिला महिला प्रोफेसर का शव
Sun, 13 Sep 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के मुन्ना हाता की गली में शनिवार सुबह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की पूर्व प्रो. गुंजन सुशील (63) का शव उनके कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।
परिजनों के मुताबिक, गुंजन सुशील पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं और उन्हें सांस लेने में परेशानी थी। शुक्रवार रात खाना बनाने वाली मेड खाना बनाकर अपने घर चली गई थी। इसके बाद गुंजन दवा खाकर अपने कमरे में सो गईं।
शनिवार सुबह मेड जब घर पहुंची और कई बार आवाज लगाई तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर देखा तो गुंजन सुशील का शव बिस्तर पर पड़ा था।
विज्ञापन
बताया गया कि उनके पति मनोज वर्मा भी सीएमएस पद पर कार्यरत थे और करीब दो वर्ष पूर्व बीमारी के चलते उनका निधन हो चुका है। उनकी एक बेटी लुधियाना में अपने परिवार के साथ रहती हैं। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर कैंट अमरनाथ राय ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। एहतियातन शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।