फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   father is on oxygen, save life by switching on lights

प्रयागराज : साहेब पिताजी आक्सीजन पर हैं, लाइट जुड़वाय के जान बचाय लो

Mon, 20 Mar 2023 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Mar 2023 12:47 AM IST
सार

कंट्रोल रूम पर रविवार को पूरे दिन फोन घनघनाते रहे। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा, वहीं कई ऐसे फोन भी आए जिससे कर्मचारियों का दिल पसीज कर रह गया।

विज्ञापन
father is on oxygen, save life by switching on lights
बिजली (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंट्रोल रूम पर रविवार को पूरे दिन फोन घनघनाते रहे। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा, वहीं कई ऐसे फोन भी आए जिससे कर्मचारियों का दिल पसीज कर रह गया। कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि कई लोग फोन पर गिड़गिड़ाते नजर आए।

विज्ञापन

पुराने शहर से कई लोगों ने फोन पर रोते हुए बताया कि उनके घर में तीन दिन से बिजली नहीं आई है। घर में अब एक बूंद भी पानी नहीं बचा है, बच्चों की हालत खराब हो रही है। वहीं करेलाबाग के एक शिकायतकर्ता ने फोन पर रोते हुए कहा कि साहेब, बिजली नहीं है तीन दिन हो गए। पिताजी आक्सीजन पर रहते हैं, लाइट जुड़वाय के पिताजी की जान बचाय लो साहेब। कर्मचारी उन्हें सिवाय आश्वासन के कुछ और न दे सके।

विज्ञापन


दूसरी तरफ कई उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों को धमकी भी दी। कर्मचारियों ने उन्हें जब बताया कि वह खुद लगातार शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं तो शिकायतकर्ताओं ने फोन पर ही गालियां और धमकियां देना शुरू कर दीं। कंट्रोल रूम पर रविवार को लगभग 11 बजे एक महिला ने फोन कर कहा, भईया मैं भी बिजली विभाग में काम करती हूं, अगर हो सके तो मेरे घर की बिजली चालू करा दीजिए। महिला को कर्मचारी ने हड़ताल का हवाला देकर कहा, मैडम कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं है। सब हड़ताल पर बैठे हुए हैं। आपकी शिकायत को दर्ज करके संबंधित प्रभारी को सूचित कर दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिला नंबर रहा बंद, खूब झुंझलाए शहरवासी

बिजली विभाग के कंट्रोल रूम से शिकायतकर्ताओं को संबंधित क्षेत्र के प्रभारियों के नंबर दिए जा रहे थे। कहा जा रहा था कि इन प्रभारियों को अपनी समस्याएं बताएं। शिकायतकर्ताओं को कंट्रोल रूम से जो नंबर दिए गए, उनमें अधिकतर नंबर बंद मिले।

रामबाग के रहने वाले अंशुमन और इंद्रजीत ने बताया कि वह पिछले तीन दिन से लगातार कंट्रोल रूम पर फोन कर रहे हैं। दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फोन लगा। इसके बाद कंट्रोल रूम से रामबाग उपकेंद्र के प्रभारी का नंबर थमाया गया। उस नंबर पर फोन लगाने पर वह बंद मिला।

46 प्रभारियों में महज दो के उठे फोन

जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त किए गए प्रभारियों का सूरते हाल यह रहा कि 46 लोगों में से केवल दो के ही फोन उठे। आठ कर्मचारी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। 15 कर्मचारियों ने तीन-तीन बार फोन लगाए जाने के बावजूद फोन नहीं उठाया। आठ कर्मचारियों के नंबर बंद मिले और 13 कर्मचारियों के नंबर ही गलत चढ़े मिले। यह सभी कर्मचारी नगर निगम, सिंचाई विभाग, आईटीआई और पीडीए जैसे विभागों से संबंधित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed