फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Man attack on his wife and two sons by axe younger boy died Allahabad Crime News

Prayagraj Crime News: गुस्से में हैवान बना शख्स, पत्नी और 2 बेटों को कुल्हाड़ी से काट डाला, 7 साल के बच्चे को भी नहीं बख्शा

Fri, 18 Sep 2020 11:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Sep 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Man attack on his wife and two sons by axe younger boy died Allahabad Crime News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोरांव के बड़ोखरा गांव में गुरुवार रात पुष्पराज सिंह ने अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में सात साल के बेटे राज की जान चली गई। पत्नी और बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है। घरवालों के मुताबिक रात में घर में झगड़ा हुआ था, इसके बाद ही पुष्पराज ने घटना को अंजाम दिया। पता चला है कि कुल्हाड़ी से उसने खुद को भी घायल कर लिया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह भाग निकला। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


 बड़ोखरा गांव का पुष्पराज सिंह ट्रक चालक है। गांव में खेती भी है। पिछले काफी समय से वह घर पर ही रह रहा था। गुरुवार की रात पुष्पराज के घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मामला बढ़ता गया। पुष्पराज तेज तेज आवाज में पति और बच्चों को अपशब्द बोल रहा था। इसी बीच पुष्पराज ने कुल्हाड़ी से पत्नी सुनीता (36) बड़े बेटे रतन सिंह (10) और छोटे बेटे राज सिंह (7) पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले में तीनों बुरी तरह से लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


गांववाले उन्हें बचाने दौड़े। अब तक पुष्पराज के कुल्हाड़ी से खुद पर भी वार कर लिया था। सुनीता और उसके दोनों बेटों को लहूलुहान देख गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुष्पराज भाग निकला। पुलिस तीनों घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची। गंभीर रूप से घायल राज की मौत हो गई थी। सुनीता और रतन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। सूचना पर मौके पर इंस्पेक्टर कोरांव के अलावा सीओ तथा अन्य अधिकारी भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कोरांव ने बताया कि पुष्पराज के घर में पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। आज भी घर में जमकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद पुष्पराज ने घटना को अंजाम दिया। उसकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed