प्रयागराज : कुएं में जहरीली गैस से पिता की मौत, एक युवक की हालत नाजुक
ग्रामसभा करमा चकिया में सोमवार की देर रात गांव के सड़क किनारे एक पुराने कुएं में चंदन भारतीया (45) पुत्र रामदुलार भारतीया फिसल कर गिर गए। गिरने की आवाज हुई तो चंदन का दूसरे नंबर का बेटा आशीष भारतीया (25) गांव के कुछ लोगों के साथ कुएं के पास पहुंच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रामसभा करमा चकिया में सोमवार की देर रात गांव के सड़क किनारे एक पुराने कुएं में चंदन भारतीया (45) पुत्र रामदुलार भारतीया फिसल कर गिर गए। गिरने की आवाज हुई तो चंदन का दूसरे नंबर का बेटा आशीष भारतीया (25) गांव के कुछ लोगों के साथ कुएं के पास पहुंच गया। पिता को बचाने के लिए आशीष कुएं में कूद गया। कुआं में कूदने के बाद ही आशीष बचाने बचाने की आवाज लगाने लगा और वह बेसुध हो गया। गांव के लोग यह सब देखते रहे तो उनकी हिम्मत कुएं के अंदर जाने की नहीं पड़ी।
किसी तरह परिवार के रामा भारतीया (35) वर्ष पुत्र ननकऊ हिम्मत करने के बाद कुआं में उतरा वह भी बेहोश हो गया। गांव वालों ने घटना की सूचना 112 पुलिस को दिया। घटना के संबंध में फिर थाना घूरपुर व। फायर ब्रिगेड को दी गई। कुछ देर में फूलपुर पुलिस कर्मा पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। कुएं में से तीनों लोगों को निकालने का प्रयास किया। रात में चंदन को निकाल लिया गया, जिसमें चंदन की मौत हो चुकी थी। दूसरे रामा भारतीया को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रात में आशीष को नहीं निकाला जा सका। मंगलवार की सुबह आशीष का शव बाहर एसडीआरएफ यूपी ने निकाला। घूरपुर पुलिस पिता पुत्र का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया। गांव में घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग सहम गए। परिजनों ने बताया कि अगर रात में ही आशीष को निकाल दिया जाता है तो उसकी जान बच सकती थी। बताया जाता है कि कुएं के पानी का इस्तेमाल सात वर्षों से नहीं किया जाता है। पिता-पुत्र की मौत की वजह जहरीली गैस बताई जा रही है।