फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father dies due to beating of sons, case of murder filed against two sons on mother's Tahrir

Crime News : पुत्रों की पिटाई से पिता की मौत, मां की तहरीर पर दो बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 07 May 2023 01:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 May 2023 01:18 PM IST
सार

शनिवार की रात आठ बजे घर में रखी साइकिल को हटाने को लेकर बदोवा गांव निवासी तेजई (65) का उसके दो बेटों राम गणेश और राम नरेश से कहा सुनी हो गई। इस दौरान मारपीट होने लगी। मारपीट दौरान ही बेटे ने घर में पड़े लाठी से पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे तेजई लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।

विज्ञापन
Father dies due to beating of sons, case of murder filed against two sons on mother's Tahrir
Crime - फोटो : demo pic

विस्तार

कोरांव थाना क्षेत्र के बदोवा गांव में पिता और उसके दो बेटों में जमकर मारपीट हो गई। इसी दौरान बेटे ने लाठी से पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे वह अचेत होकर गिर गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी कोरांव में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। एसआरएन लाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से दोनों बेटे फरार चल रहे हैं। मां की तहरीर पर दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन

 

 

शनिवार की रात आठ बजे घर में रखी साइकिल को हटाने को लेकर बदोवा गांव निवासी तेजई (65) का उसके दो बेटों राम गणेश और राम नरेश से कहा सुनी हो गई। इस दौरान मारपीट होने लगी। मारपीट दौरान ही बेटे ने घर में पड़े लाठी से पिता के सिर पर वार कर दिया। इससे तेजई लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोरगुल सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए।

विज्ञापन

 

सूचना पाकर पहुंची पुलिस तेजई को लेकर सीएचसी कोरांव गई। यहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया। यहां ले आते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। तेजई की पत्नी नचकाई देवी की तहरीर पर उसके दो बेटों राम नरेश और राम गणेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन दोनों घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed