फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Father and daughter died after being hit by Truck, accident happened while the daughter was going for exam

प्रयागराज : ट्रक की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत, बेटी को परीक्षा दिलाने जाते समय हुआ हादसा

Sat, 30 Sep 2023 04:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Sep 2023 04:50 PM IST
सार

बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए बिहार जाते समय शंकरगढ़ के शिवराजपुर में हादसा हो गया। बेटी ने बिहार पुलिस में भर्ती के लिए आवेदन किया था। इसकी परीक्षा मुजफ्फरनगर में होनी थी। 

विज्ञापन
Father and daughter died after being hit by Truck, accident happened while the daughter was going for exam
हादसे के बाद अस्पताल में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के शिवराजपुर में पेट्रोल पंप के पास बस की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। शनिवार को बेटी को परीक्षा दिलाने जाते समय यह हादसा हुआ। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मौका पाकर चालक भागने में सफल रहा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस से सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए।

विज्ञापन


चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र के गोइया पटेरी गांव निवासी श्यामजी यादव (50) अपनी पुत्री अदिती यादव (20) को पुलिस विभाग की परीक्षा दिलाने के लिए बिहार के  मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे। शिवराजपुर में रिक्शे से उतरकर दोनों बस में चढ़ने के लिए जा रहे थे तभी प्रयागराज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। औपचारिकता पूरी करने के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। 
विज्ञापन


श्यामजी यादव की तीन पुत्री अदिति, श्वेता, शिखा व एक पुत्र शिवम हैं। अदिति सबसे बड़ी थी। वह अपने नाना तिलकधारी यादव के यहां पूरे बल्दू, लालापुर, प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करती थी। आदिति ने पुलिस में भर्ती होने के लिए आवेदन किया था। जिसकी परीक्षा बिहार के मुजफ्फरनगर में होनी थी। बिहार जाने के लिए इन्हें प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंचना था, जहां से दोपहर साढ़े तीन बजे उनकी ट्रेन थी। शिवराजपुर में रिक्शा से उतरकर जब बस में बैठने के लिए जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed