Narendr Giri Case : महंत नरेंद्र गिरि की मौत में महंत आनंद गिरी को फंसाने में सजिश, पिता और भाई ने लगाया आरोप
बृहस्पतिवार को प्रेसक्लब में प्रेस वार्ता के दौरान स्वामी आनंद गिरि के पिता और उनके भाई ने कहा कि नरेंद्र गिरी के मौत में कोई हाथ नहीं है। आनंद गिरी नरेंद्र गिरी का विश्वास पात्र शिष्य था। कहा कि, बेटे को पूरी तरह से फसाने की साजिश पंचायती अखाड़ा श्री निरंजन के सचिव महंत रवींद्र पुरी की है।
विस्तार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरी की आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। जेल में बंद आनंद गिरि के पिता रामेश्वर लाल चोटिया और उनके भाई शंकर लाल का आरोप है कि घटना के दिन आनंद हरिद्वार में था। महंत नरेंद्र गिरी ने आत्महत्या की थी, मेरे बेटे को फसाने की पूरी साजिश की गई है।
बृहस्पतिवार को प्रेसक्लब में प्रेस वार्ता के दौरान स्वामी आनंद गिरि के पिता और उनके भाई ने कहा कि नरेंद्र गिरी के मौत में कोई हाथ नहीं है। आनंद गिरी नरेंद्र गिरी का विश्वास पात्र शिष्य था। कहा कि, बेटे को पूरी तरह से फसाने की साजिश पंचायती अखाड़ा श्री निरंजन के सचिव महंत रवींद्र पुरी की है। मेरे बेटे को फसाने का सारा काम रवींद्र पुरी के द्वारा किया गया है।
कहा कि, अगर महंत रवींद्र सच है तो कसम खाकर गंगाजल उठा लें। बता दें कि बीते 20 सितंबर 2021 को बाघम्बरी स्थित मठ के अतिथि कक्ष में महंत नरेंद्र गिरि फंदे से लटके मिले थे। अमर गिरि की तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर जार्जटाउन पुलिस ने महंत के शिष्य आनंद गिरि, पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी और उसके बेटे संदीप तिवारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा लिखा था। इसके बाद मामला कोर्ट में विचाराधीन है।