धर्मांतरण मामला: सर्च वारंट लेकर शुआट्स पहुंची फतेहपुर पुलिस, घंटों खंगाले रिकार्ड, रात साढ़े आठ बजे तक छानबीन
धर्मांतरण मामले में रविवार को फतेहपुर पुलिस सैम हिग्गिनबाटम कृषि प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) पहुंची। फतेहपुर कोतवाली में अप्रैल 2022 में दर्ज मुुकदमे को लेकर दोपहर एक बजे नैनी पुलिस के साथ फतेहपुर पुलिस की टीम यहां प्रशासनिक भवन पहुंची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मांतरण मामले में रविवार को फतेहपुर पुलिस सैम हिग्गिनबाटम कृषि प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) पहुंची। फतेहपुर कोतवाली में अप्रैल 2022 में दर्ज मुुकदमे को लेकर दोपहर एक बजे नैनी पुलिस के साथ फतेहपुर पुलिस की टीम यहां प्रशासनिक भवन जब पहुंची, तब कुलपति कार्यालय पर ताला बंद मिला। टीम ने सर्च वारंट दिखाते हुए कार्यालय खोलने की बात की तो आधे घंटे बाद कुलपति डॉ. आरबी लाल का कार्यालय खुला।
इस दौरान टीम आधे घंटे बाहर खड़ी रही। टीम ने कुलपति कार्यालय के साथ प्रति कुलपति सर्वजीत हरबर्ट, एसबी लाल, विनोद बी लाल, गोपनीय विभाग, यीशु दरबार में घंटों फाइलों को खंगाला। पुलिस को यहां से मुकदमे से जुड़ी कई अहम जानकारियां मिली हैं। देर रात तक परिसर में पुलिस जांच -पड़ताल में जुटी रही।
सीओ सिटी वीर सिंह चौहान के नेतृत्व में फतेहपुर पुलिस सबसे पहले नैनी कोतवाली पहुंची। यहां आधे घंटे रुकने के बाद जांच टीम नैनी पुलिस को लेकर शुआट्स पहुंची। रविवार होने के कारण प्रशासनिक भवन स्थित कार्यालय बंद था। टीम ने वहां मौजूद कर्मचारियों को सर्च वारंट दिखाया तो भी आधे घंटे बाद कर्मचारियों ने कार्यालय खोला। इसके बाद टीम कुलपति आरबी लाल के कार्यालय में दाखिल हुई और वहां मौजूद फाइलों को खंगाला जाने लगा।
टीम ने इसके बाद एसबी लाल, विनोद बी लाल, रजिस्ट्रार कार्यालय, गोपनीय विभाग, यीशु दरबार में फाइलों को खंगाली रही। भारी पुलिस बल देखकर परिसर में मौजूद हॉस्टल के छात्र घबरा गए। पुलिस अफसरों ने उनसे भी जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन वह धीरे-धीरे हॉस्टल में चले गए। रात साढ़े आठ बजे तक टीम फाइलों को खंगालती रही।
पुलिस को कई अहम दस्तावेज मिले हैं, जिसे उसने कब्जे में ले लिया है। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी पुलिस अधिकारियों के सहयोग में लगे रहे। अधिकारी कर्मचारियों से कई सवाल पूछे, लेकिन वे उसका सटीक उत्तर नहीं दे सके। अधिकारियों द्वारा मांगे गए कागजात भी नहीं दिखा सके। एससीपी करछना अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मुकदमें से संबंधित कई चीजें मिले हैं, जिसे टीम अपने कब्जे में ले लिया है। टीम को क्या मिला यह स्पष्ट नहीं हो सका है। संवाद
जेल में हैं प्रति कुलपति व कार्यालय अधीक्षक
नैनी। शुआट्स के प्रति कुलपति डाॅ. सर्वजीत हरबर्ट और कार्यालय अधीक्षक अशोक संदीप सिंह वित्तीय अनियमितता व अवैध भर्ती मामले में पहले से ही नैनी जेल में बंद हैं। एसटीएफ द्वारा नैनी कोतवाली में कुलपति, प्रति कुलपति सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ वित्तीय अनियमितता व अवैध भर्ती मामले में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। नैनी पुलिस ने मामले में प्रति कुलपति व कार्यालय अधीक्षक को जेल भेज चुकी है। वहीं टीम ने उनके कार्यालय में भी फाइलों की जांच की गई।