फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fastag and toll plaza crime exposed

फास्टैग से पहले राजमार्गों पर टोल वसूली को लेकर नया खुलासा

Mon, 09 Dec 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fastag and toll plaza crime exposed
औद्योगिक क्षेत्र के मुंगारी टोल प्लाजा के फोटो - फोटो : NAINI
नैनी टोल प्लाजा की तीन स्थानों पर शिफ्टिंग के बाद नए पथकर की वसूली से मची रार
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों को बिना पेनाल्टी के पार कराने के चक्कर में भी सिर फुटौव्वल
प्रयागराज। राजमार्गों पर बिना रुके यात्रा के लिए फास्टैग सेवा लागू होने से पहले टोल बैरियरों पर ट्रांसपोर्टर और टोल वसूली करने वाली एजेंसी के बीच विवाद की नई वजहों का खुलासा हुआ है। मुंगारी टोल प्लाजा पर अवैध वसूली की शिकायत पर पुलिस की छापेमारी के बाद रविवार को एनएचएआई प्रशासन ने विवाद की असली जड़ों को साझा किया। पता चला है कि टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों को बिना पेनाल्टी पार कराने के चक्कर में सिर फुटौव्वल हो रही है। इसके अलावा एक टोल पर दो-दो विभागों के पथकरों की वसूली भी विवाद का बड़ा कारण बन गई है।
नैनी टोल प्लाजा की तीन जगहों पर शिफ्टिंग के बाद पथकर बढ़ा दिया गया है। हाल में टोल वसूली का ठेका लेने वाली भोलानाथ राजपति शुक्ला ठेका कंपनी की ओर से अधिक पथकर लिए जाने के बाद यह तथ्य सामने आया है। ट्रांसपोटरों ने एनएचएआई के अलावा जिला प्रशासन व पुलिस के अफसरों से मुंगारी टोल प्लाजा पर अधिक कर वसूली की शिकायत की थी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एके राय ने बताया कि नैनी टो प्लाजा को जिन तीन स्थानों पर शिफ्ट किया गया है, वहां नए पथकर भी शामिल किए गए हैं। मुंगारी में नैनी टोल के साथ ही पीडब्ल्यूडी का भी पथकर शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह अमरेहा टोल प्लाजा पर नैनी के साथ ही एनएचएआई का नया पथकर जोड़ा गया है। इसी तरह हर्रो टोल प्लाजा पर नैनी टोल के साथ ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग का नया पथकर जोड़ा गया है। ये नए पथकर नैनी टोल प्लाजा की शिफ्टिंग के पहले वाहनों से नहीं लिए जाते थे। ऐसे में इसी तरह निर्धारित क्षमता से अधिक भार लादने वाले ओवरलोड वाहनों पर 10 से 12 गुना अधिक पेनाल्टी भी वसूली करने का शासनादेश जारी किया गया है। ओवरलोड वाहनों को पार कराने को लेकर टोल प्लाजा पर किचकिच हो रही है। इधर, ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि लोकल परमिट वाले वाहनों को पेनाल्टी से छूट है, लेकिन इसका भी पालन नहीं किया जा रहा है। जबकि, टोल वसूली करने वाली कंपनी ने सफाई दी है कि नेशनल परमिट वाले वाहनों को छूट नहीं है। कुछ लोग नेशनल परमिट वाले वाहनों को भी जबरिया पार कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed