{"_id":"6a0233f06ecaf31d8908d7b4","slug":"farmers-roar-for-electricity-and-water-allahabad-news-c-417-1-sald1007-6155-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बिजली और पानी के लिए गरजे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बिजली और पानी के लिए गरजे किसान
Tue, 12 May 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 12 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर के रूदापुर गांव में आयोजित भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक में शामिल किसान।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूदापुर गांव में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक में किसानों ने गर्मी में पेयजल संकट, बिजली कटौती, सिंचाई व्यवस्था और लावारिस पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान के मुद्देको लेकर नारेबाजी की।
मंडल महासचिव जगदीश नारायण तिवारी ने कहा कि गांवों में दिन-रात जेसीबी मशीनों से अवैध खनन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के चलते गांवों के तालाब और अमृत सरोवर सूख चुके हैं जिससे ग्रामीणों और पशु-पक्षियों के सामने पेयजल संकट गहरा गया है। लगातार बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित है और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। बैठक में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली संकट और पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बबलू दूबे, राजेंद्र प्रसाद, अंगद मौर्या, राजनाथ गौतम, मुन्ना सिंह, सुल्तान आलम, ज्ञानेंद्र कुशवाहा और एहसास खान आदि रहे।