फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmers get relief as canal undergoes repairs

Prayagraj News: नहर की मरम्मत किए जाने से किसानों को राहत

Fri, 23 Oct 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 23 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers get relief as canal undergoes repairs
घूरपूर क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत करते विभागीय कर्मचारी - फोटो : Samvad
क्षेत्र के इरादतगंज स्थित नैनी रजबहा नहर के टूटे बांध का बृहस्पतिवार को मरम्मत कार्य शुरू हो गया। इससे किसानों को राहत मिली है।रविवार को नहर में पानी ओवरफ्लो होने के कारण कई स्थानों पर बांध टूट गया था। नहर का पानी खेतों में घुस गया। इससे क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की पकी हुई धान की फसल पानी में डूब गई थी। खेतों में अचानक पानी भर जाने से किसान परेशान हो गए थे और फसल खराब होने की आशंका से चिंतित थे। नहर का पानी गांव के रास्तों पर भी भर गया था, जिससे आवागमन बाधित हो गया था। किसान रामसजीवन, शिवमूरत और हरिश्चंद्र ने बताया कि नहर की समय से साफ-सफाई न होने से कई वर्षों से नहर के ओवरफ्लो की समस्या होती है। मरम्मत शुरू होने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed