फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmer lynched for protesting against DJ playing

प्रयागराज में वारदात : डीजे बजाने के विरोध पर किसान की पीट-पीटकर हत्या

Sat, 19 Mar 2022 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Mar 2022 08:24 PM IST
सार

राम नरेश पुत्र ननकऊ खेती किसानी कर आजीविका चलाता था। उसके घर के सामने ही पट्टीदारों का परिवार रहता है। परिजनों का आरोप है कि होली के मौके पर पट्टीदारों की ओर से घर के सामने डीजे साउंड लगवाया गया था। काफी तेज आवाज होने के चलते राम नरेश ने विरोध किया तो विरोधी उनसे विवाद करने लगे।

विज्ञापन
Farmer lynched for protesting against DJ playing
Prayagraj News : घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित अचकवापुर गांव में होली के दिन किसान रामनरेश यादव (55) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। डीजे बजाने के विरोध को लेकर हुए विवाद में उसे लाठी-डंडाें से पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने पांच लोगों को नामजद कराया है जिनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन





मृतक राम नरेश पुत्र ननकऊ खेती किसानी कर आजीविका चलाता था। उसके घर के सामने ही पट्टीदारों का परिवार रहता है। परिजनों का आरोप है कि होली के मौके पर पट्टीदारों की ओर से घर के सामने डीजे साउंड लगवाया गया था। काफी तेज आवाज होने के चलते राम नरेश ने विरोध किया तो विरोधी उनसे विवाद करने लगे।
विज्ञापन





गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। यही नहीं वह देर रात तक तेज आवाज में डीजे साउंड भी बजाते रहे। शनिवार दोपहर करीब चार बजे रामनरेश घर से बाहर निकला था तभी एक दिन पहले हुए विवाद की खुन्नस में उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीट-पीटकर उन्हें लहूलुहान कर दिया गया। सिर पर चोट लगने की वजह से वह अचेत हो गए और फिर नहीं उठे। शोरगुल पर गांव वाले दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस भी आ गई और परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Farmer lynched for protesting against DJ playing
Prayagraj News : घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

गांव में पुलिस फोर्स तैनात

अधेड़ की मौत से पत्नी विमला, बेटा करन और बेटी सपना बदहवास से हो गए। उधर एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से पट्टीदार परिवार के पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है। उनकी तलाश की जा रही है। 



डीजे बजाने के विवाद में घटना हुई। हमलावरों ने सिर व सीने में लाठी से वार किया। अन्य कहीं जाहिरा चोट के निशान नहीं हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। जांच पड़ताल की जा रही है। - अभिषेक अग्रवाल, एसपी गंगापार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed