फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   family was murdered over a love affair with the girl two arrested

खुलासा : परिवार की युवती से प्रेम संबंध पर की गई थी विवेक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Oct 2022 12:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Oct 2022 12:18 AM IST
सार

दुर्गागंज गांव निवासी विवेक का शव शनिवार सुबह घर से कुछ दूर पर स्थित कुएं में मिला था। चाकू गोदकर उसकी हत्या की गई थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन
family was murdered over a love affair with the girl two arrested
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लालगोपालगंज में विवेक कुमार (25) की नृशंस हत्या का खुलासा हो गया है। गांव के ही अमन कुमार मौर्य ने दो दोस्तों संग इसे अंजाम दिया था। उसकी रिश्तेदार के प्रेम संबंध विवेक से थे और इसी से वह उससे खुन्नस रखता था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन



दुर्गागंज गांव निवासी विवेक का शव शनिवार सुबह घर से कुछ दूर पर स्थित कुएं में मिला था। चाकू गोदकर उसकी हत्या की गई थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी। इंस्पेक्टर नवाबगंज राकेश कुमार राय ने विवेक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो अहम जानकारी हाथ लगी। 

विज्ञापन

पता चला कि गांव की ही एक युवती से उसकी फोन पर लंबी-लंबी बातें होती थीं। गांववालों ने भी यही बताया। घटना से कुछ देर पहले भी युवती से उसकी बातचीत हुई थी। जांच पड़ताल आगे बढ़ी तो युवती के रिश्तेदार अमन की भूमिका संदिग्ध मिली। इसके बाद रात में ही उसे हिरासत में ले लिया गया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस के  मुताबिक, बताया कि उसने अपने दोस्त मोहित कुमार मौर्य व वारिश उर्फ ननका संग मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। 

साथ देकर खौल उठा था खून
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अमन ने बताया कि विवेक के उसकी रिश्तेदार से प्रेम संबंध थे। कई बार उसने उसे मना किया लेकिन वह नहीं माना। गांव के लोग भी इस बात को जानते थे और अक्सर उसे ताना भी मारते थे। इससे वह उससे खुन्न्नस रखता था। 30 सितंबर की रात वह भी दोस्तों संग दुर्गापूजा में गया था। वहां से लौटते वक्त रेलवे लाइन पर उसने विवेक व परिवार की युवती को एक बार फिर साथ देखा तो उसका खून खौल उठा। उसने ललकारा तो युवती भाग निकली लेकिन विवेक पकड़ में आ गया। इसके बाद तीनों ने मिलकर चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद उसका शव कुएं में फेंक दिया और भाग निकले। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारिस की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed