Prayagraj : अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों को बीच रास्ते रोका, किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
भवानीगढ़ गांव के रामानंद उर्फ पप्पू सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी तथा 15 वर्षीय बेटी रिवांशी गांव में रहती है। रिवांशी तीन भाई-बहनों में छोटी थी और उसकी मां अपने मायके गई थी। शुकवार सुबह वह कमरे में फंदे पर लटकी मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊआइमा के भवानीगढ़ गांव में 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार को जाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्चरी भेजवाया। पोस्टमार्टम में खुदकुशी की बात सामने आई। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
भवानीगढ़ गांव के रामानंद उर्फ पप्पू सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी तथा 15 वर्षीय बेटी रिवांशी गांव में रहती है। रिवांशी तीन भाई-बहनों में छोटी थी और उसकी मां अपने मायके गई थी। शुकवार सुबह वह कमरे में फंदे पर लटकी मिली।
आरोप है कि परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार करने शव लेकर फाफामऊ घाट पर पहुंच गए। इसकी जानकारी मिली तो पुलिस पहुंची। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वह बीमार थी। पोस्टमार्टम कराने को कहने पर परिजनों ने इन्कार कर दिया। हालांकि पुलिस के समझाने पर माने और फिर शव को मोर्चुरी भेजा गया। पोस्टमार्टम में पता चला कि उसने फांसी लगाकर जान दी। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि किशोरी ने जान क्यों दी, इस बारे में घरवाले कुछ बता नहीं पाए हैं। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।