फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   fake order issued in the name of basic education council

बेसिक शिक्षा परिषद के नाम से जारी किया फर्जी आदेश

Fri, 21 Feb 2020 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
fake order issued in the name of  basic education council
बेसिक शिक्षा परिषद के नाम पर फर्जी आदेश पत्र जारी कराकर भुगतान कराने की कोशिश की गई। मामले की जानकारी पर अफसरों के होश उड़ गए। आननफानन में सचिव रूबी सिंह की ओर से एसएसपी समेत तमाम उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई।
विज्ञापन

जिसके बाद सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत की रिपोर्ट दर्ज की गई।
पुलिस के मुताबिक, सचिव की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि श्री मृगेन्द्र करुणा सेवा समिति ने पिछले साल अक्तूबर में परिषद की ओर से संचालित उच्च प्राथमिक स्कूलों में नि:शुल्क योग शिक्षा देने का आवेदन दिया था।
विज्ञापन

जिसके बाद नवंबर में इस संबंध में अनुमति दी गई। जिसमें यह स्पष्ट रूप से कहा गया था कि योगाभ्यास नि:शुल्क कराया जाएगा और किसी भी दशा में इससे पढ़ाई में व्यवधान नहीं होगा। लेकिन पिछले दिनों जानकारी मिली कि अनुमति के संबंध में परिषद की ओर से जारी आदेशपत्र से हूबहू मिलता जुलता फर्जी आदेशपत्र जारी कराया गया। जिसमें संस्थान को योग प्रशिक्षण कराने के लिए प्रतिमाह धनराशि दिए जाने की बात लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर उन्होंने मामले की लिखित शिकायत एसएसपी के साथ ही शिक्षा निदेशक से भी की। जिसके बाद अफसरों के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

सभी एडी व बीएसए को भी भेजा पत्र
प्रकरण सामने आने के बाद सचिव की ओर से सभी मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भी पत्र भेजा गया है। जिसमें कहा गया है कि इस तरह का कोई भी प्रकरण सामने आने पर तत्काल न सिर्फ कार्यवाही की जाए। बल्कि की गई कार्यवाही के संबंध में आख्या भी उन्हें उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed