फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake marriage in the name of marriage, lime amounting to 45 thousand

शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा, 45 हजार का लगाया चूना 

Tue, 04 May 2021 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 May 2021 01:05 AM IST
सार

  • पीड़ित ने मोबाइल नंबर के आधार पर दर्ज कराया केस

विज्ञापन
Fake marriage in the name of marriage, lime amounting to 45 thousand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नलगंज निवासी संतराम से बेटी की शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया। ठगों ने झांसा देकर उनसे 45 हजार रुपये ऐंठ लिए। बाद मे उन्होंने अपने साथ हुए धोखे की जानकारी हुई जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


चांदपुर सलेारी निवासी भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि बेटी के लिए वैवाहिक विज्ञापन में दिए नंबर पर कॉल करने पर पिछले महीने उन्होंने फोटो व बयोडाटा देखने के बाद शादी के लिए हां कर दी। अगले दिन वरपक्ष ने भी सहमति देते हुए बताया कि परिवार दर्शन करने राजस्थान जा रहा है और वापस आने पर शादी की  अन्य बातें तय होंगी। अगले ही दिन अज्ञात नंबर से फोन कर खुद को दरोगा बताने वाले शख्स ने कहा कि आपके रिश्तेदार की गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन


नाराज गांववालों ने मारपीट करते हुए सभी का मोबाइल तोड़ दिया  है। साथ ही उसने होने वाले रिश्तेदार से फोन पर बात कराई जिन्होंने बताया कि समझौते के लिए 35 हजार व अन्य खर्च के लिए 10 हजार की जरूरत है। जिसके बाद उन्होंने पेटीएम के माध्यम से रुपये भेज दिए। इसके बाद फोन करने पर लगातार नंबर बंद मिला। बायोडाटा में दिए गए पते की तस्दीक कराई तो वह फर्जी निकला। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी समझ में आई। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed