फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fake marriage group and sex Racket

फर्जी शादी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 11 गिरफ्तार

Mon, 30 Sep 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fake marriage group and sex Racket
Fake marriage group and sex Racket - फोटो : CITY DESK
गिरोह में तीन महिलाएं भी शामिल, अपहृत की गईं दो नाबालिग लड़कियां भी बरामद
विज्ञापन

दो से पांच लाख तक में बेचते थे लड़कियां
प्रयागराज। खुल्दाबाद पुलिस ने फर्जी शादी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन महिलाओं समेत 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो नाबालिग अपहृत लड़कियों को भी बरामद किया गया है। गिरोह के लोग स्टेशनों से बेसहारा लड़कियों का अपहरण कर उनकी राजस्थान, गुजरात और हरियाणा आदि राज्यों के लोगों से शादी करा देते। शादी कराने के बदले वे दो से पांच लाख रुपये तक वसूलते थे। जालसाजों के पास से जिलाधिकारी की मुहर और शादी की नोटरी समेत तमाम कागजात मिले हैं।
खुल्दाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टेशन से दो लड़कियों का अपहरण फर्जी शादी कराने वाले एक गिरोह ने किया है। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। 29 सितंबर को खुल्दाबाद में मरकरी चौराहे के पास से गिरोह की तीन महिलाओं और आठ पुरुषों को पकड़ लिया गया। उनके पास से दोनों नाबालिग लड़कियां भी बरामद हो गईं, जिनका अपहरण किया गया था। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव के मुताबिक गिरोह के लोग प्रयागराज के सभी छोटे बड़े स्टेशनों से ऐसी लड़कियों का अपहरण कर लेते थे जो बेसहारा होतीं या फिर किसी कारण से घर से भाग गई होती थीं। लड़कियों को साथ रखकर उनका ब्रेन वाश किया जाता कि वह उनके साथ काम करें। जहां शादी कराएं, चुपचाप कर लें और जैसे ही मौका मिले गहने लेकर भाग आएं। इसके बदले उन्हें खूब रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गिरोह के संपर्क में राजस्थान, हरियाणा, गुजरात आदि राज्यों के तमाम एजेंट थे जो लोगों से पैसे लेकर शादियां कराते थे। एक शादी के लिए दो से चार लाख रुपये तक लिए जाते थे। शादी में गिरोह के लोग लड़की के परिवार वाले बनते थे। गिरोह के लोग विवाह अधिकारी भी बनकर फर्जी नोटरी पर शादी कराते थे। अक्सर ऐसा होता था कि शादी के बाद रास्ते से ही लड़कियां भाग निकलती थीं। कुछ लड़कियां राजस्थान जाकर वहां से गहने लेकर भाग आती थीं। एसपी के मुताबिक गिरोह ने अब तक कई दर्जन फर्जी शादियां कराके लाखों वसूल किए हैं। गिरोह में महिलाओं के शामिल होने की वजह से लोगों को उन पर शक भी नहीं होता था। गिरोह के लोग इतने शातिर हैं कि खुद ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बनकर राजस्थान से आने वालों से बात कर उन्हें प्रभावित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई थानों में दर्ज हैं गिरोह के खिलाफ मुकदमे
प्रयागराज। खुल्दाबाद में फर्जी शादी कराने वाला जो गिरोह पकड़ा गया है, उसे पहले भी कई बार पकड़ा जा चुका है लेकिन जेल से छूटने के बाद वे फिर यही काम करने लगते हैं। उनके खिलाफ खुल्दाबाद, सिविल लाइंस, मध्य प्रदेश के सतना, वाराणसी और लालापुर थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल भी गिरोह ने राजस्थान में एक शादी कराई थी। लड़की खुल्दाबाद के करबला के पास गाड़ी से कूदकर भाग निकली थी। उस समय भी मामला दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त
1-सिमरन, हिम्मतगंज खुल्दाबाद
2- स्नेहा पांडेय उर्फ सिमर, लोकनाथ, चौक
3-नीतू साहू, एडीए कालोनी, नैनी
4- प्रदीप कुमार, आनंद नगर, नैनी
5-जानू सोनकर, हिम्मतगंज, खुल्दाबाद
6-डब्लू साहू, नया पुरवा, करेली
7-दिलबर हबीब, नारीबारी, शंकरगढ़
8-लकी श्रीवास्तव, राजरूपपुर धूमनगंज
9-विकास सिंह, बैरहना, कीडगंज
10-अमित कुमार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान
11-संतोष साहू, करेली
बरामद सामान
लूटा गया मोबाइल, पुलिस की चार फर्जी आईडी, चार फर्जी आधार कार्ड, दो निर्वाचन कार्ड, जिलाधिकारी प्रयागराज की मुहर, डीआईजी पीएचक्यू की मुहर, विवाह अधिकारी की आईडी, शादी की नोटरी, लड़कियों के आधार कार्ड तथा अन्य दस्तावेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed