फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Fair administration changed its decision, land given to Kriyayoga near Sangam Nose

Magh Mela : मेला प्रशासन ने निर्णय बदला, क्रियायोग को संगम नोज के पास दी गई भूमि

Fri, 19 Jan 2024 11:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jan 2024 11:19 AM IST
सार

त्रिवेणी मार्ग पर गंगा की कटान की वजह से इस बार कई संस्थाओं को विस्थापन का सामना करना पड़ा है। पहली बार मेले में रामानुज मार्ग नहीं बन सका है। इससे कई संस्थाओं को दूसरी जगह बसाना पड़ा है।

विज्ञापन
Fair administration changed its decision, land given to Kriyayoga near Sangam Nose
क्रिया योग आश्रम में योगाभ्यास कराते योगी सत्यम। - फोटो : prayagraj

विस्तार

वैश्विक संस्था किया योग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान के आगे मेला प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। त्रिवेणी मार्ग से विस्थापन के बाद मेला क्षेत्र की बसावट से आगे उत्तरी छोर पर इस संस्था को हुए भूमि आवंटन में बदलाव कर दिया गया है। अब नागवासुकि नहीं वल्कि संगम नोज पर क्रियायोग आश्रम का शिविर होगा। त्रिवेणी मार्ग पर भूमि न मिलने से नाराज होकर क्रियायोग आश्रम के संस्था पर योग गुरु स्वामी योगी सत्यम ने शिविर लगाने से इन्कार कर दिया था।

विज्ञापन


त्रिवेणी मार्ग पर गंगा की कटान की वजह से इस बार कई संस्थाओं को विस्थापन का सामना करना पड़ा है। पहली बार मेले में रामानुज मार्ग नहीं बन सका है। इससे कई संस्थाओं को दूसरी जगह बसाना पड़ा है। क्रियायोग आश्रम को त्रिवेणी मार्ग पर प्लाट नंबर-एक आवंटित होता रहा है। वहां भूमि न मिलने पर मेला प्रशासन ने नागवासुकि के पास इस संस्था को बसाने का निर्णय लिया था। वहां भूमि आवंटित कर दी गई थी।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर कियायोग ने जहां शिविर लगाने से इन्कार कर दिया था, वहीं विदेशी अनुयायी आहत हो गए थे। इस बीच क्रिया योग आश्रम को मेला प्रशासन ने मना लिया है। अक्षयवट मार्ग पर संगम नोज के पास मेला प्रशासन ने क्रिया योग आश्रम को भूमि आवंटित कर दी है। इस के साथ ही विदेशी भक्तों और कल्पवासियों के शिविर लगाने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के साथ माघ मेले में अमेरिका, कनाडा,आस्ट्रेलिया और स्विटजरलैंड से कल्पवासियों के आने का रास्ता साफ हो गया है। अक्षयवट मार्ग पर टिन घेरा होने के साथ ही क्रियायोग आश्रम का शिविर लगने लगा है। इस बार वहां से क्रियायोग का 38 देशों में नियमित लाइव प्रसारण होगा।



क्रियायोग आश्रम एवं अनुसंधान संस्थान को संगम नोज पर भूमि दिखाई गई थी। पसंद आने केे बाद वह भूमि को उन्हें आवंटित कर दी गई है। इसके बाद वह मेले में आने के लिए तैयार हो गए हैं। - दयानंद प्रसाद, प्रभारी मेलाधिकारी,माघ मेला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed