फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Facebook friend came from 300 km away to meet her friend, created a sensation by reporting molestation at mid

प्रयागराज : सहेली से मिलने 300 किमी दूर से पहुंची फेसबुक दोस्त, आधी रात छेड़खानी की सूचना देकर फैलाई सनसनी

Sat, 09 Sep 2023 06:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 06:04 PM IST
सार

जांच पड़ताल में शिकायत झूठी मिलने के बाद थाने लाकर पूछताछ हुई तो पता चला कि वह बिना बताए आई है और उसकी गुमशुदगी दर्ज है। फिलहाल बहराइच पुलिस शहर के लिए चल दी है।

विज्ञापन
Facebook friend came from 300 km away to meet her friend, created a sensation by reporting molestation at mid
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फेसबुक पर बनी सहेली से मिलने 300 किमी दूर बहराइच से एक युवती फाफामऊ आ गई। एक दिन रखकर सहेली के घरवालों ने वापस भेजा तो 112 नंबर पर आधी रात छेड़खानी की सूचना देकर सनसनी फैला दी। जांच पड़ताल में शिकायत झूठी मिलने के बाद थाने लाकर पूछताछ हुई तो पता चला कि वह बिना बताए आई है और उसकी गुमशुदगी दर्ज है। फिलहाल बहराइच पुलिस शहर के लिए चल दी है।
विज्ञापन


20 वर्षीय युवती बहराइच के पयागपुर की रहने वाली है। करीब 1.5 साल पहले उसकी फेसबुक के जरिए फाफामऊ के गोहरी निवासी एक हमउम्र युवती से जान पहचान हुई। फिर दोनों में बातचीत भी होने लगी। पांच सितंबर को बहराइच निवासी युवती परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई। अगले दिन वह गोहरी निवासी सहेली के घर आ गई। एक दिन रखने के बाद बृहस्पतिवार को सहेली के परिवारवालों ने उसे घर जाने को कहा।
विज्ञापन


रात करीब 11.30 बजे उसने शांतिपुरम पहुंचकर 112 नंबर पर फोन कर छेड़छाड़ की सूचना दी तो सनसनी फैल गई। बताया कि चार लोग उसे स्कॉर्पियो में खींचने की कोशिश कर रहे हैं। पीआरवी के साथ ही थानाध्यक्ष शांतनु चतुर्वेदी पहुंचे तो जांच पड़ताल में सूचना झूठी निकली। युवती ने अपना सही नाम पता भी नहीं बताया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने पूरी कहानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कहा कि उसे घर वापस नहीं जाना और सहेली के साथ ही रहना चाहती है। मोबाइल नंबर लेकर परिवारवालों से बात की गई तो चचेरे भाई ने बताया कि युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है। वह चाचा के परिवारवालों संग रहती है। यह भी बताया कि बहराइच में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज है। एसीपी थरवई जंगबहादुर यादव ने बताया कि बहराइच पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहां से एक टीम परिजनों संग युवती को ले जाने के लिए चल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed