फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Explanation on the delay in recognition of the patriarch

मान्यता देने में विलंब पर कुलपति से जवाब तलब

Thu, 18 Jun 2015 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 18 Jun 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध कालेजों के पाठ्क्रम को मान्यता देने में विलंब करने पर हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव से जवाब तलब कर लिया है। कोर्ट का कहना है कि विश्वविद्यालय ने मान्यता देने में विलंब कर हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। अदालत ने  16 जून से प्रारंभ हो रही परीक्षाओं में शामिल होने की याची छात्रों को अनुमति दे दी है। जवाब 13 जुलाई तक दाखिल करना है।
विज्ञापन


मेरठ के प्रकाश इंस्टीट्यूट और कैलाश इंस्टीट्यूट के तकनीकी पाठ्यक्रमों में दाखिल लेने वाली छात्रा अक्षिता साही, सदफ फातिमा सहित दर्जनों छात्र-छात्राओं ने याचिकाएं दाखिल कर शिकायत की थी कि उनके कालेजों में चल रहे पाठ्यक्रमों को विश्वविद्यालय ने मान्यता नहीं दी है जिससे उनका भाविष्य खराब हो सकता है। इससे पहले से हाईकोर्ट ने कालेजों को मान्यता देने देने हुए कमेटी गठित कर निर्णय लेने का आदेश दे चुका है। विश्वविद्यालय ने 13 जून को कमेटी गठित की जिसकी वजह से अभी तक मान्यता देने पर निर्णय नहीं हो पाया है। याचिका पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव से जवाब तलब करते हुए संस्थानों के छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed