{"_id":"1f8189afbb3781340d5b3cc79418452d","slug":"expert-guides-authors-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाइड लेखकों को बना दिया एक्सपर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाइड लेखकों को बना दिया एक्सपर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Sat, 16 May 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी-पीजीटी परीक्षा की आपत्तियों के निस्तारण में हुई गड़बड़ी के खिलाफ शुक्रवार को प्रतियोगी छात्रों ने चयन बोर्ड पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने चयन बोर्ड पर आरोप लगाते हुए अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
छात्रों का आरोप था कि चयन बोर्ड ने आपत्तियां मांगे जाने के बाद उसका निस्तारण बड़े हल्के ढंग से किया। छात्रों का आरोप है कि आयोग ने एक्सपर्ट के नाम पर ऐसे लोगों को बुलाकर उन आपत्तियों को खारिज कर दिया जो स्वयं की लिखी गाइड बाजारों में बेंचते हैं। उन लेखकों की गाइड को आधार बनाकर मनमर्जी से एनसीईआरटी के मानकों को दरकिनार करते हुए नई उत्तर सूची जारी कर दी गई।
छात्रों ने सभी छात्रों को अंक देने अथवा उत्तर बदले जाने पर रोष व्यक्त किया है। चयन बोर्ड की मनमानी के खिलाफ अभ्यर्थी न्यायालय का सहारा लेंगे। प्रदर्शन करने वालों में विवेकानंद पाठक, शिवा यादव, प्रशांत पांडेय, नवीन पटेल, कृष्णा दुबे, उमाकांत यादव, अनुराग यादव शामिल रहे।