फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Examinations of main subjects in UP board starting from today, increased monitoring of centers

UPMSP : यूपी बोर्ड में मुख्य विषयों की आज से शुरू हो रही परीक्षाएं, केंद्रों की बढ़ी निगरानी

Sun, 19 Feb 2023 08:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 08:41 PM IST
सार

यूपी बोर्ड में सोमवार से प्रमुख विषयों की परीक्षाएं शुरू हो रही है। हाईस्कूल में गृहविज्ञान और इंटरमीडिएट में सुबह की पाली में लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा है। इंटरमीडिएट में दूसरी पाली में भूगोल विषय की परीक्षा होनी है।

विज्ञापन
Examinations of main subjects in UP board starting from today, increased monitoring of centers
UP Board Exam 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में प्रमुख विषयों की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्रों और स्ट्रॉग रूम की विशेष निगरानी के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही जिलों में डीआईओएस की तरफ से परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए अलग से टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड में सोमवार से प्रमुख विषयों की परीक्षाएं शुरू हो रही है। हाईस्कूल में गृहविज्ञान और इंटरमीडिएट में सुबह की पाली में लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा है। इंटरमीडिएट में दूसरी पाली में भूगोल विषय की परीक्षा होनी है। इन सभी विषयों में बढ़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल होने हैं। ऐसे में परीक्षा को देखते हुए बोर्ड की तरफ से सभी जिलों में परीक्षा केंद्रों पर विशेष सर्तकता रखने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ला के मुताबिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रमुख विषयों की शुरू हो रही परीक्षाओं के पहले जिलों में डीआईओएस को निर्देश दिया गया है। इसमें प्रश्नपत्रों की शुचिता और सुरक्षा को देखते हुए डीआईओएस स्तर पर टीमें गठित करने का निर्देश दिया गया है। टीमें देर रात तक परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था और मॉनिटरिंग करेंगी। प्रदेश के जिला विद्यालय निरीक्षकों की तरफ से कुल 524 टीमों का गठन किया गया है।

यह टीमें लगातार ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग कर रही है। 18 फरवरी को कुल 1827 केंद्रों का निगरानी की गई। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अब कुल 2642 परीक्षा केंद्रों का देर औचक निरीक्षण किया गया है। साथ ही स्ट्रॉग रूम की निगरानी की जा रही है। यह निगरानी परीक्षा समाप्ति तक लगातार जारी रहेगी।

पूर्वांचल के जिलों पर विशेष नजर
बलिया कांड के बाद इस बार बोर्ड परीक्षा को लेकर विशेष सर्तकता बरत रहा है। खासतौर पर पूर्वांचल के जिलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। रविवार को सचिव यूपी बोर्ड ने पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के डीआईओएस से नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी ली। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों की 24 घंटे निगरानी रखने के लिए गठित टीमों के बारे में बात की। कहा कि पिछले वर्ष बलिया में प्रश्नपत्र आउट हुआ था। ऐसे में इस बार किसी भी प्रकार की गड़बड़ी ना हो। इसके लिए विशेष सर्तकता बरती जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed