फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ex vice president of bar association found dead at room in suspicious scene

कमरे में मृत मिले बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष

Tue, 01 Oct 2019 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ex vice president of bar association  found dead  at room in suspicious scene
Ex vice president of bar association found dead at room in suspicious scene
राजरूपपुर स्थित घर में मिली लाश, करंट से मौत की आशंका
विज्ञापन

एसएसपी पहुंचे मौके पर, देर रात तक होती रही जांच पड़ताल
प्रयागराज। धूमनगंज के राजरूपपुर में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह(51) सोमवार देर रात घर के भीतर मृत पड़े मिले। टिफिन देने वाला युवक रात में करीब नौ बजे पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल की हालत देख आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत करंट लगने से हुई। हालांकि देर रात तक जांच पड़ताल जारी थी।
अमरेंद्र बलिया के मूल निवासी थे और यहां राजरूपपुर में पूर्वांचल चौराहे के पास स्थित सूरी रोड पर मकान बनवाकर रहते थे। सोमवार रात नौ बजे के करीब टिफिन सर्विस संचालक उनके घर पहुंचा। दरवाजा भीतर से बंद नहीं था। उसने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद वह भीतर आया। जैसे ही वह कमरे के अंदर पहुंचा वहां का नजारा देख उसकी चीख निकल गई। अमरेंद्र जमीन पर मृत पड़े थे। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए और इसके बाद सूचना पाकर पुलिस पहुंची। एसपी सिटी व एसएसपी भी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि अधिवक्ता के पैर में बिजली का तार फंसा था और तार से लगा बोर्ड भी उखड़कर शव के पास गिरा पड़ा था। सिर में पिछले हिस्से पर चोट थी जिसकी वजह से मौके पर खून भी फैला था। पुलिस अफसरों का कहना है कि घटनास्थल के हालात देखने से इस बात की आशंका है कि करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हुई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया जा रहा है।
विज्ञापन

...तो तीन दिन पहले हुई मौत
जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को मृतक अधिवक्ता के घर के बाहर दो दिन के अखबार भी पड़े मिले। यह 29 व 30 सितंबर के थे। ऐसे में इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि अधिवक्ता की मौत 28 सितंबर की रात हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनके दोनों हाथ व शरीर के अन्य हिस्से भी काले पड़ गए थे। पुलिस का कहना है कि ऐसा करंट से झुलसने के कारण हो सकता है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही घर में अलग रहती थी पत्नी
जांच पड़ताल के बाद पुलिस को यह भी पता चला कि मृतक अधिवक्ता का अपनी पत्नी ममता सिंह से कई सालों से विवाद चल रहा था। साथ ही वह इसी घर के दो कमरों में बेटे कृष्णा व बेटी गुनगुन संग अलग रहती थीं। दो दिन पहले बेटी की तबियत खराब होने पर उन्होंने उसे जार्जटाउन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को भी जिस वक्त लोगों को अधिवक्ता की मौत की खबर हुई, वह अस्पताल में ही थीं। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed