फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ex ssp satyarth aniruddh pankaj discharge from srn hospital after korona report negative

प्रयागराज के एसएसपी रहे सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, अस्पताल से छुट्टी

Tue, 23 Jun 2020 07:09 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
ex ssp satyarth aniruddh pankaj discharge from srn hospital after korona report negative
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती प्रयागराज के पूर्व एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की मंगलवार को छुट्टी हो गई।
विज्ञापन


उनकी जांच रिपोर्ट दूसरी बार निगेटिव आई थी। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें घर भेज दिया। अभी उनका परिवार एसएसपी आवास में ही रह रहा है। वह घर पर ही एक हफ्ते क्वारंटीन रहेंगे। इसके अलावा उनके गनर, आईटीबीपी के एक जवान सहित कुल छ: लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

 
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि प्रयागराज के पूर्व एसएससी की कोरोना जांच के लिए नमूना12 जून को लिया गया था। 15 जून को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनकी कोरोना जांच कराई गई तो उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। उनके साथ उनके गनर और आईटीबीपी के एक जवान और तीन और लोगों में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। पूर्व एसएसपी और गनर एक कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने से संक्रमित हुए थे।


अशोक नगर पत्रकार कालोनी निवासी युवक पूर्व एसएसपी से मिलने के लिए उनके आवास पर गया था। युवक के संक्रमित होने के सोर्स का पता नहीं चल सका है। युवक की रिपोर्ट भी दो दिन पहले निगेटिव आ चुकी है और वह भी अपने घर चला गया है। इसके अलावा आईटीबीपी के एक जवान समेत छह लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed