Prayagraj : प्रतियोगी छात्रा को पूर्व प्रेमी ने फोटो-वीडियो वायरल करने को धमकाया, मुकदमा दर्ज
प्रतियोगी छात्रा ने पुलिस को बताया जब उसने लड़के के साथ संबंध खत्म करना चाहा तो वह दोस्तों के पास फोन करने लगा और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। एक जनवरी को उसकी बुआ के फोन पर फोटो-वीडियो भेज दिए। यह भी कहा कि पुलिस के पास गई तो फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दूंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलोरी में रहने वाली प्रतियोगी छात्रा ने पूर्व प्रेमी पर रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि वीडियो-फाेटो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी रुपये मांग रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। मूल रूप से बिहार की रहने वाली प्रतियोगी छात्रा सलोरी में रहती है। उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि अतुल कुमार निवासी सुरापुर जिला सुलतानपुर ने जाति छिपाकर उससे दोस्ती कर ली। शक होने पर उसने पूछा तो वह अलग-अलग आईडी से धमकी देने लगा।
संबंध खत्म करना चाहा तो दोस्तों के पास फोन करने लगा और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। एक जनवरी को उसकी बुआ के फोन पर फोटो-वीडियो भेज दिए। यह भी कहा कि पुलिस के पास गई तो फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दूंगा। 19 जनवरी से मेरे भाई के फोन पर मैसेज करके पैसे भी मांग रहा है। कर्नलगंज इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
शादी करने को अड़े युवक ने भाई की साली को पीटा
खुल्दाबाद में शादी के लिए अड़े युवक ने भाई की साली को सरेआम पीट दिया। खुल्दाबाद निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 14 साल की है। सरफाराजुद्दीन(40) जो उसके दामाद का भाई है, ने दोपहर तीन बजे घर के पास ही उसकी नाबालिग बेटी को मारापीटा और बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। गालियां दीं। मोहल्ले के लोग जुटे तब जाकर उसकी जान बची। आरोप है कि आरोपी धमकी दे रहा है कि वह उसकी नाबालिग बेटी से ही शादी करेगा। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।