{"_id":"5cd49704bdec2207315b56f1","slug":"everybody-s-echo-at-the-confluence-between-drums-and-dragon","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल-नगाड़ों के बीच संगम पर हर-हर मोदी की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल-नगाड़ों के बीच संगम पर हर-हर मोदी की गूंज
Fri, 10 May 2019 02:39 AM IST
विनोद सिंह
न्यूजडेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूजडेस्क-अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 May 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
modi
- फोटो : prayagraj
कुंभ आयोजन के करीब दो महीने बाद परेड मैदान पर बृहस्पतिवार को एक बार फिर भगवा जोश दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने और देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुलूस की शक्ल में वहां पहुंचे। कइयों की अगुवाई ढोल नगाड़े वाले कर रहे थे तो पूरा क्षेत्र मोदी-मोदी और हर-हर मोदी के नारों से भी गूंजता रहा। पूर्व की सभाओं की तरह इस बार भी लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत मोबाइल का टार्च जलाकर किया।
प्रधानमंत्री करीब 6.40 बजे मंच पर पहुंचे, लेकिन परेड मैदान में दोपहर से ही लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया था। शाम पांच बजे तक तो सभा स्थल पर भारी भीड़ हो गई थी। कुर्सियाें पर कब्जा हो चुका था। मंच के घेरे के चारों तरफ लोगों का जुटना शुरू हो गया था। कुछ ही देर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी आदि नेताओं ने मंच संभाल लिया था।
इसके बाद भी भगवा झंडा लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जुलूस हर तरफ से आता और सभा स्थल की भीड़ में शामिल हो जाता। कई टोलियों में ढोल नगाड़े का भी इंतजाम था और भाजपा समर्थन झूमते हुए चल रहे थे। यह क्रम प्रधानमंत्री के आगमन तक जारी रहा। उनके संबोधन के दौरान भी मोदी-मोदी के नारे लगते रहे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचने से पहले परेड मैदान के ऊपर से हेलीकॉप्टर मंडराने लगा। हालांकि नरेंद्र मोदी बम्हरौली एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से परेड तक पहुंचे। इससे पहले हेलीकॉप्टर से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा था लेकिन लोगों को लगा कि उस हेलीकॉफ्टर में प्रधानमंत्री हैं। ऐसे में लोगों ने खड़े होकर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। लोगों ने मोबाइल की लाइट भी जला रखी थी।