फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Evening in the evening OPD patients

शाम को भी ओपीडी में देखे जाएं मरीज

Sat, 01 Apr 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 01 Apr 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Evening in the evening OPD patients
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने शुक्रवार निर्देश दिया कि प्राथमिक स्वास्थ्य कें द्रों में शाम को भी ओपीडी में मरीज देखे जाएं। उन्होंने असरावल खुर्द व राजरूपपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। सुविधाओं का जायजा लेकर मरीजों से अस्पताल और कर्मचारियों के बारे में भी पूछताछ की। आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने का भी निर्देश दिया। मंत्री ने कहा कि निचले तपके तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचे, सरकार इसके लिए संकल्पित है।
विज्ञापन


असरावल खुर्द में भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम से लौट रहे स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सबसे पहले असरावल खुर्द स्वास्थ्य केंदर का निरीक्षण किया। मरीज, दवाओं और एंबुलेंस की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। स्टॉफ की मौजूदगी का परीक्षण मरीजों से बातचीत से किया। यहां से मंत्री का काफिला राजरूपपुर साठ फीट रोड स्थित पीएचसी के सामने रुका तो हड़कंप मच गया। लाव लश्कर के साथ वहां पहुंचे मंत्री ने बारीकी से स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। दिन भर में कितने मरीज आए, दवाओं की स्थिति, डॉक्टरों, कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


मंत्री ने पास खड़े सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा से पूछा कि इमरजेंसी में मरीज कैसे अटैंड किए जाते हैं, एंबुलेंस की उपलब्धता सूचना के कितनी देर बाद होती है। सीएमओ ने बताया कि राजरूपपुर पीएचसी अर्बन एरिया में है। इसका खुलने का समय सुबह नौ से शाम चार बजे तक है। अधिकांश मरीज समय के भीतर ही उपचार कराने आते हैं। आपात स्थिति में मरीजों को जिला अस्पताल भेजा जाता है। मंत्री ने निरीक्षण के बाद संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि व्यवस्थागत कमियों को दूर कर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर नगर निगम कर्मचारियों ने मंत्री को अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी दिया। मंत्री ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कैबिनेट मंत्री बनने के बाद दूसरी बार इलाहाबाद पहुंचे सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अगले पांच साल में इलाहाबाद को बदलने का दावा किया। उन्होंने शहर पश्चिमी विधानसभा के पदाधिकारियों एवं बूथ के कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में कहा कि जो काम अब तक इलाहाबाद में नहीं हुआ उसे प्रदेश की योगी सरकार करवाकर दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी का मुझ पर पूरा विश्वास है और कैबिनेट मंत्री होने के नाते उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए इलाहाबाद में जल्द ही रिंग रोड बनाने का काम शुरू करवाया जाएगा।


धूमनगंज स्थित हनुमान वाटिका में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि  इस बार के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने मुझे अपना एक्सपेरीमेंटल ब्वॉय बनाकर शहर पश्चिम में भेजा था। अब तक शहर पश्चिम में सिर्फ भाषणबाजी ही होती आई थी, लेकिन अब काम बोलेगा। कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत आने वाली शहर पश्चिम विधानसभा की सभी सड़कों को बनवाने के लिए रूरल डेवलपमेंट मंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने पश्चिमी विधानसभा सीट की जनता का धन्यवाद भी किया। कहा कि शहर पश्चिम ही नहीं उत्तरी, दक्षिणी समेत जिले की सभी विधानसभाओं में ढेरों विकास के कार्य करवाए जाने है। कहा कि अगले चुनाव में सिर्फ काम के बूते ही जनता के बीच जाऊंगा। किसी भी कार्यकर्ता का सिर झुकने नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम में शशि वार्ष्णेय, राजेंद्र मिश्र, कमलेश कुमार, आशीष गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, चंद्रमा यादव, विजय पुर्सवानी, अखिलेश सिंह, धनंजय सिंह, देवेंद्र नाथ मिश्र, दिनेश तिवारी अमरेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन दिवाकर त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed