फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Even the day is filled with bland people, increased melting

दिन भी भी ठिठुरे लोग, बढ़ी गलन

Mon, 01 Jan 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 01 Jan 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
Even the day is filled with bland people, increased melting
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पश्चिमी हवा के दबाव और जम्मू ओर कश्मीर, हिमाचल एवं उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी से साल के आखिरी दिन भी शहरी खूब ठिठुरे। दिन में पछुआ हवा तेज बही और अधिकतम तापमान 18 डिग्री पर पहुंच गया। शीतलहर से गलन बढ़ी तो लोगों ने सनडे की छुट्टी का लुत्फ दिन में घरों में ही उठाया। साल का आखिरी दिन होने के बावजूद सड़कों पर भी लोग कम दिखे। ठंड की वजह से सांस और जोड़ों के मरीजों की हालत  भी खराब रही। एसआरएन, बेली, काल्विन की इमरजेंसी में भी ठंड से पीड़ित मरीजों की भरमार रही।
विज्ञापन


शनिवार इस सीजन का सबसे  ठंडा दिन था। तब अधिकतम और न्यूनतम  पारे में महज पांच डिग्री का ही अंतर था। शनिवार के मुकाबले रविवार को दिन और रात के तापमान में अंतर भले ही आठ डिग्री का रहा हो लेकिन ठंड ने जरूर सिहरन पैदा कर दी। दिन में भगवान भास्कर ने भी दर्शन दिए, लेकिन ठंडी हवा के झोंकों से धूप में खड़े लोग भी कांपते नजर आए। रात के तापमान की बात करें तो शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री था तो वहीं रविवार को यह गिरकर 10.3 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग तापमान के और नीचे जाने की संभावना जता रहा है। उधर तापमान गिरने के साथ नमी भी रिकार्ड तोड़ने पर तुली है। रविवार को अधिकतम नमी जहां 100 फीसदी पर रही तो वहीं न्यूनतम नमी भी 67 पर ही। इसके चलते लोग दिन में भी ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को भी सर्दी चरम पर रहेगी। सप्ताह भर अभी ठंड का ऐसा ही मिजाज रहेगा।
विज्ञापन


सर्दी की वजह से साल के  आखिरी दिन गर्म कपड़े का बाजार पूरी तरह से ‘गर्म’ रहा। रविवार होने की वजह से चौक बाजार में साप्ताहिक बंदी थी। इस वजह से कोठापार्चा, सिविल लाइंस, कटरा आदि बाजार में ठंड से बचने के लिए कर्म कपड़े के बाजार में लोगों की खासी भीड़ जुटी। मफलर, टोपी आदि की सर्वाधिक डिमांड रही। उधर सिविल लाइंस स्थित तिब्बती मार्केट में भी रविवार को खूब भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed