{"_id":"5d0e869b8ebc3e28f51f68ee","slug":"even-the-cheapest-of-the-pulses-in-bulk-is-still-expensive","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोक में दाल हुई सस्ती फुटकर में अब भी महंगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थोक में दाल हुई सस्ती फुटकर में अब भी महंगी
Sun, 23 Jun 2019 01:20 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
चना दाल
आसमान छू रहे दाल के दाम थोक मार्केट में तो कम हुए हैं, लेकिन फुटकर कारोबारी अभी दाम कम करने को तैयार नहीं हैं। शहर के बड़े मॉल को छोड़ दिया जाए तो फुटकर में दाल के दाम अब भी सौ रुपये प्रति किलो से ज्यादा के हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान 88 से 95 रुपया प्रति किले में बिकने वाली अरहर की दाल थोक में घटकर अब 80 से 82 रुपये प्रति किलो हो गई है। अरहर के अलावा मूंग, उड़द, चने की दाल के दाम भी थोक बाजार में घटे हैं, लेकिन फुटकर में उनके दाम में जरा भी कमी नहीं आई है।
शहर में में दाल मुख्य रूप से महाराष्ट्र एवं मध्यप्रदेश से आती है। लोकसभा चुनाव के दौरान इन राज्यों से आने वाली अरहर एवं अन्य दाल की आवक कम हो गई थी। इस वजह से जिले के थोक मार्केट में अरहर, मूंग, मटर, उड़द आदि दाल के दाम में इजाफा हो गया।
थोक मार्केट में होली के दौरान अरहर की दाल 75 से 78 रुपये प्रति किलो थी, चुनाव खत्म होते-होते उसके दाम 90-95 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए। फुटकर मार्केट में भी इसका असर पड़ा। वहां दाल के दाम 105 से 120 रुपये किलो तक पहुंच गए। इस बीच आवक बढ़ने के साथ थोक मार्केट में अरहर की दाल का दाम एक बार फिर से 80 से 82 रुपये प्रति किलो हो गया है, जबकि फुटकर मार्केट में कारोबारियों ने दाम अब तक कम नहीं किए हैं। मूंग की दाल 100 से 110, लाल मसूर 75 से 85, उड़द 100 से 120, मटर दाल 70 से 85 रुपये किलो में ही बिक रही है। जबकि थोक मार्केट में मूंग 80 से 85, उड़द 80 से 85, मटर 53 से 55 रुपये किलो में बिक रही है।
विज्ञापन
प्रयागराज गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केशरवानी का कहना है कि जब थोक में दाम कम हुए हैं तो फुटकर में दाल के दाम कम होने चाहिए। वहीं फुटकर व्यापारियों का तर्क है कि उन्होंने पिछले दिनों जब दाल खरीदी तो बढ़े हुए दाम पर उन्हें मिली थी। ऐसे में थोड़ा मुनाफा लेकर दाल तो बेचेंगे ही। फुटकर व्यापारी प्रमिल केसरवानी के मुताबिक अब जब थोक मार्केट में दाल के दाम कम हुए हैं तो शीघ्र ही फुटकर में भी दाम गिरेंगे।
थोक व फुटकर बाजार में दाल के दाम
दाल थोक रेट किग्रा फुटकर रेट किग्रा
अरहर 80-82 100-115
चना 50-52 70-80
उड़द 80-85 100-120
मटर दाल 53-55 70-85
मूंग 80-85 100-110