फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Even finding oxygen is not available in the market

ढूंढने से भी बाजार में नहीं मिल रही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

Fri, 30 Apr 2021 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Apr 2021 01:16 AM IST
सार

  • एडवांस जमा करने के बाद भी मशीन उपलब्ध कराने को मांग रहे पंद्रह दिनों का वक्त
  • 42 से 45 हजार रुपये में मिलने वाले कंसंट्रेटर मशीन की कीमत हुई 80 हजार से ज्यादा

विज्ञापन
Even finding oxygen is not available in the market
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock

विस्तार

अस्पतालों में संसाधनों को लेकर चल रही मारामारी के बीच प्रयागराज में लोगों को ढूंढने से भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन नहीं मिल पा रही है। सभी बड़े शोरूम में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की किल्लत है। हालांकि कई बड़े शोरूम संचालक इसे ऑनलाइन मंगवाने का दावा जरूर कर रहे हैं। लेकिन, उसमें भी वह 15 दिनों का वक्त मांग रहे हैं। इस बीच व्यापार मंडल की ओर से लोगों की मदद के लिए दस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का आर्डर दिया गया है पर दिल्ली, मुंबई एवं अन्य बड़े शहरों में तमाम प्रतिबंधों की वजह से माल प्रयागराज नहीं आ पा रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Even finding oxygen is not available in the market
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock

अप्रैल की शुरुआत में पांच लीटर क्षमता की  42-45 हजार रुपये में मिलने वाली इस मशीन की कीमत अब 80 हजार रुपये तक पहुंच गई है। जबकि दस लीटर वाली मशीन का दाम सवा लाख रुपये पहुंच गया है। शहर में एडवांस जमा कर कई व्यापारियों ने 15 से 20 दिनों में मशीन उपलब्ध करवाने का दावा किया है लेकिन दिल्ली से माल की आवाजाही तकरीबन ठप होने की वजह से एडवांस जमा करने वाले लोग भी  कंसंट्रेटर मशीन का इंतजार कर रहे हैं। इससे ऑक्सीजन का उत्पादन होता है। कोरोना संक्रमण बढ़ने से ऑक्सीजन की कमी के बीच इस मशीन की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Even finding oxygen is not available in the market
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock
केके सेल्स प्रा.लि. के प्रोपराइटर केके श्रीवास्तव कहते हैं कि कंसंट्रेटर की मांग देश भर में बढ़ी है जबकि इसे बनाने वाली कंपनियां मांग के अनुरूप सप्लाई नहीं कर पा रही हैं। ऑनलाइन मंगाने पर भी लोगों को कम से कम 15 दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। उधर, प्रयागराज में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के डीलर  एलाइड सर्जिकल प्रा.लि. के अनिल सचान कहते हैं, होली के पहले अगर एक माह में चार मशीन भी बिक जाए तो बड़ी बात होती थी। लेकिन, बीते कई दिनों के दौरान इस मशीन की मांग इतनी बढ़ी कि इसे बनाने वाली कंपनी इसकी सप्लाई ही नहीं कर पा रही है। तकरीबन एक माह से उनके यहां मॉल ही नहीं आया। इस बीच प्रयागराज में बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने एहतियातन यह मशीन कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली से जाकर खरीद ली। वैसे मई के पहले सप्ताह में कंसंट्रेटर मशीन के आने की संभावना है।

पोर्टेबल मशीन से पैदा होती है ऑक्सीजन 
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बिजली से चलने वाली एक पोर्टेबल मशीन होती है, जिससे आक्सीजन पैदा की जाती है। सांस के मरीजों के लिए यह मशीन बहुत अच्छी मानी जाती है। मरीज को बिना अस्पताल में भर्ती किए इससे ऑक्सीजन देकर उसे सामान्य किया जाता है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वायुमंडल में मौजूद हवा से नाइट्रोजन को अलग करता और ऑक्सीजन की अधिकतम मात्रा वाली गैस को बाहर निकालता है। 

मुंबई, दिल्ली में ही नहीं पूरी हो पा रही मांग 
आक्सीजन कंसेंट्रेटर बेचने वाले व्यापारियों का कहना है कि मुंबई और दिल्ली में ही मशीन की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने बताया कि व्यापार मंडल ने ऑक्सीजन लंगर के लिए तकरीबन 15 दिनों पहले दस मशीन का आर्डर किया था। कपनी को इसके लिए एडवांस भी दिया गया लेकिन, दिल्ली में लॉकडाउन की वजह से वहां माल डंप पड़ा है।

जितनी भी आए सब बिक जाएगी
व्यापारी अखिलेश सिंह  का कहना है कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की इतनी मांग है कि आज की तारीख में जितनी भी मशीन आ जाए, पलक झपकते बिक जाएगी। कई लोग दूसरों की मदद के लिए मशीन खरीदने की इच्छा जता रहे हैं लेकिन, आपूर्ति न होने की वजह से हम भी मजबूर हैं। कंपनी को एडवांस दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed