{"_id":"62c49c8b7cba70106a2fcb65","slug":"error-in-two-thirds-marksheets-of-ma-msc-mathematics-allahabad-news-ald336628554","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी के अभ्यर्थियों की मार्कशी में गड़बड़ी, मंगाईं गईं वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी के अभ्यर्थियों की मार्कशी में गड़बड़ी, मंगाईं गईं वापस
विज्ञापन
Error in two-thirds marksheets of MA, MSc Mathematics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एमएस/एमएससी गणित चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2021-22 के परीक्षार्थियों के अंकपत्रों में गड़बड़ी होने के कारण वापस मंगा लिए गए हैं। तकरीबन दो तिहाई छात्र-छात्राओं के अंकपत्रों में वैकल्पिक विषयों के नाम गलत छप गए हैं। विभाग की ओर से अंकपत्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को भेजे जाएंगे, ताकि इनमें सुधार किया जा सके।
विश्वविद्यालय की ओर से एक जुलाई को छप अंकपत्रों में से 75 फीसदी में त्रुटियां पाई गईं हैं। हालांकि गड़बड़ी सामने आने से पहले ही अंकपत्र विद्यार्थियों को बांट दिए गए। बाद में विभाग में जाकर कुछ छात्र-छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने जो वैकल्पिक विषय लिया था, मार्कशीट में उसका उल्लेख ही नहीं है। उसकी जगह दूसरे वैकल्पिक विषय का नाम छप गया है। गड़बड़ी सामने आते ही विभाग ने उन सभी छात्र-छात्राओं से अंकपत्र वापस मांग लिए, जिनमें त्रुटियां हैं। विद्यार्थियों को सात जुलाई तक अपने अंक पत्र गणित विभाग के कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर का कहना है कि त्रुटि संशोधन के लिए अंकपत्र जल्द ही परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को भेज दिए जाएंगे।
बीएस में विषय चयन की तिथि 15 तक बढ़ी
बीएससी तृतीय वर्ष में विषय प्राथमिकता का चयन करते हुए फॉर्म जमा करने की अतिथि 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। विद्यार्थियों को अपने फॉर्म अधिष्ठाता विज्ञान संकाय के कार्यालय में जमा करने हैं। वहीं, बीए द्वितीय वर्ष से बीए तृतीय वर्ष सत्र 2022-23 में प्रमोट किए गए विद्यार्थियों को विषय निर्धारण प्रपत्र अधिष्ठता कला संकाय मे जमा करने को कहा गया है। साथ ही सत्र 2022-23 का शुल्क जमा करके विभागों में नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।