{"_id":"60d6072833e67354cb4ad654","slug":"epidemic-one-thousand-deaths-due-to-corona-prayagraj-ranked-third-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Epidemic: कोरोना से हुईं एक हजार मौतें, सूबे में तीसरे स्थान पर प्रयागराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Epidemic: कोरोना से हुईं एक हजार मौतें, सूबे में तीसरे स्थान पर प्रयागराज
Fri, 25 Jun 2021 10:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:11 PM IST
सार
- शासन और स्थानीय आंकड़ों में हुई समानता, घाटों पर मिल रहे औसतन 20 शव
विज्ञापन
कोरोना से मौत
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
संगमनगरी में कोरोना संक्रमण से एक हजार लोगों की मौत हुई। शासन से जारी आंकड़ों में यह संख्या चौंकाने वाली है। सूबे में लखनऊ, कानपुर नगर के बाद प्रयागराज मौतों के मामले में तीसरे स्थान पर है। वहीं घाटों पर दफन होने के बाद उधड़ रहे शवों की औसतन संख्या बीस है। स्थानीय स्तर पर मौत का आंकड़ा 25 दिन बाद दुरुस्त होने पर प्रदेश के बराबर आया है।
विज्ञापन
अफसरों के मुताबिक कोरोना काल में शहर के बाहर जान गंवाने वाले संक्रमितों की संख्या आंकड़ों में जोड़ी गई है। वे लोग कौन हैं, उनकी मौत किस शहर में हुई, वह कब संक्रमित हुए, इस बारे में कोई जानकारी देने वाला नहीं है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमितों और जान गंवाने वालों की संख्या में हर दिन भ्रम बना रहा। पहले बताया गया कि शासन को शाम तीन बजे तक की रिपोर्ट भेजी जाती है, इस कारण आंकड़ों में भिन्नता है। फिर बताया गया कि शहर के पते पर बने आधार पर दर्ज विवरण से बाहर बनीं पेशेंट आईडी के आधार पर अब सूचनाएं अपडेट की जा रही हैं।
विज्ञापन