फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Engineers in the deputy CM's department went on a pitched campaign on paper

डिप्टी सीएम के विभाग में अभियंताओं ने कागज पर ही चला दिया गड्ढामुक्त अभियान

Tue, 19 Nov 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Engineers in the deputy CM's department went on a pitched campaign on paper
डिप्टी सीएम के विभाग में अभियंताओं ने
विज्ञापन

कागज पर चला दिया गड्ढामुक्त अभियान
शहर से लेकर ग्राम्यांचल तक की सड़कों पर काम कराए बिना कई जगह भुगतान
एसई की सख्ती पर अभियान खत्म होने के बाद फूलपुर में अमरसापुर संपर्क मार्ग पर शुरू हुआ काम
प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के विभाग पीडब्ल्यूडी में अभियंताओं ने शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले गड्ढामुक्त सड़क अभियान को कागज पर ही चलवा दिया है। फूलपुर, हंडिया, सोरांव, प्रतापपुर, मऊआइमा में कई सड़कों पर काम लगा ही नहीं, लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया। 15 नवंबर तक शासन की ओर से गड्ढामुक्त सड़कों के लिए निर्धारित डेटलाइन का अफसरों ने जिस तरह अनुपालन कराया है, उसकी हकीकत जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा। शासन को भेजी गई रिपोर्ट में सब कुछ ऑल ओके बता दिया गया है, लेकिन अधीक्षण अभियंता की जांच में कुछ सड़कों पर गड़बड़ी मिलने के बाद एई-जेई सकते में हैं। जिले में कुल 1961 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभियंताओं ने इस अभियान को सफल बनाने की बजाए शासन की आंख में खुलेआम धूल झोंक दी है।
पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के मुताबिक संगमनगरी में शासन की ओर से निर्धारित अवधि तक कुल 735 सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है। इसमें प्रांतीय खंड के अलावा कुंभ मेला डिवीजन -4, निर्माण खंड-1 व अन्य डिवीजन शामिल हैं। हालत यह है कि फूलपुर ब्लाक में 2.6 किमी लंबे सराय इनायत से कुआंडीह संपर्क मार्ग, 2.5 किमी लंबे अमरसापुर मार्ग पर काम हुआ ही नहीं। वहां न मजदूर लगे न मशीनें ही भेजी गईं, लेकिन इन सड़कों को गड्ढामुक्त दिखा दिया गया। एसई की सख्ती के बाद अमरसापुर संपर्क मार्ग पर तो सोमवार को काम शुरू कराया गया, जबकि कागज पर गड्ढामुक्त सड़क अभियान चार दिन पहले ही पूरा कराया जा चुका है। इसी तरह पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं की कार्यशैली का नमूना शहर में भी देखा जा सकता है। चाहे रामबाग हो या फिर बैरहना की सड़कें या फिर राजापुर, क्लाइव रोड व स्टैची रोड। हर कदम गड्ढों के चलते सड़कों पर कब कहां फिसल कर लोग गिर जाएं, कहा नहीं जा सकता। स्कूल वाहन हों या फिर आटो रिक्शा की सवारियां। लोगो को बाजार से घर के बीच गड्ढेनुमा सड़कों पर हर कदम पर हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। यह अंधेरगर्दी तब है, जब डिप्टी सीएम हर महीने शहर में होते हैं।
विज्ञापन

15 नवंबर तक जिले की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया गया है। चूंकि गड्ढामुक्त अभियान वर्ष भर चलने वाली प्रक्रिया है, इसलिए कहीं न कहीं गड्ढे बनते और पाटने की स्थिति बनी ही रहती है। महेंद्र प्रताप, एक्सईएन- प्रांतीय खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढामुक्त सड़क अभियान में शिकायत पर कुछ जगहों पर गड़बड़ियां मिली हैं। कहीं भी खामियां मिलने पर जिम्मेदार अभियंताओं को बख्शा नहीं जाएगा। विपिन कुमार राय, अधीक्षण अभियंता- पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed