फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Enforcement Directorate: Money laundering case filed against former Jhansi SP MLA Deep Narayan

प्रवर्तन निदेशालय : झांसी के पूर्व सपा विधायक दीप नारायण पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज

Fri, 30 Sep 2022 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 10:08 PM IST
सार

विजिलेंस की ओर से 30 जुलाई को पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। झांसी सेक्टर थाना में दर्ज इस मुकदमे में उन पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि लोकसेवक रहते हुए निर्धारित अवधि में वैध व ज्ञात स्रोतों से उनकी कुल आय 14.30 करोड़ थी।

विज्ञापन
Enforcement Directorate: Money laundering case filed against former Jhansi SP MLA Deep Narayan
Prayagraj News : दीप नारायण सिंह यादव। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

झांसी के गरौठा से पूर्व सपा विधायक दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है। निदेशालय की प्रयागराज इकाई ने पूर्व विधायक के खिलाफ दो महीने पहले दर्ज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के केस को आधार बनाया है। ईडी की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके तहत विधायक से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया जाएगा। साथ ही उनके आय के स्रोत का भी पता लगाया जाएगा। जानकारी जुटाई जाएगी कि निर्धारित अवधि में पूर्व विधायक ने जिस आय से अधिक रकम को खर्च किया, उक्त अवधि में उसका स्रोत क्या रहा। 

विज्ञापन



गौरतलब है कि विजिलेंस की ओर से 30 जुलाई को पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। झांसी सेक्टर थाना में दर्ज इस मुकदमे में उन पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि लोकसेवक रहते हुए निर्धारित अवधि में वैध व ज्ञात स्रोतों से उनकी कुल आय 14.30 करोड़ थी।
विज्ञापन



हालांकि इस अवधि में कुल 37.32 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस तरह उन्होंने अपनी आय से 23.02 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए। आरोप यह भी है कि इस संबंध में उनकी ओर से जांच के दौरान कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण भी नहीं प्रस्तुत किया गया। सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस की इसी एफआईआर को आधार बनाकर ईडी ने पूर्व विधायक के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया है। जल्द ही इस संबंध में विधायक को समन भी जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed