फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Encroachment removed for Hanuman temple corridor

Prayagraj News: हनुमान मंदिर काॅरिडोर के लिए हटाया गया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed for Hanuman temple corridor
बारिश थमने और बाढ़ कम होने के बाद हनुमान मंदिर काॅरिडोर का काम तेज हो गया है। काॅरिडोर की बाउंड्रीवॉल बनाने के लिए अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो गया है। मंगलवार को करीब दर्जनभर अवैध निर्माण तोड़े गए।
विज्ञापन

संगम तट पर लेटे हनुमान मंदिर काॅरिडोर के निर्माण के लिए 30 जुलाई को भूमिपूजन किया गया था। उसके बाद निर्माण शुरू हुआ लेकिन अगस्त में गंगा और यमुना में बाढ़ आ गई। बाढ़ और फिर बारिश के चलते महीने भर तक काम रुका रहा। अब फिर से काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इसका निर्माण 11,186 वर्ग मीटर यानी 2.76 एकड़ में होगा। इसका ठेका यूनिवस्तु बूट्स इंफ्रा लिमिटेड को दिया गया है। 38.73 करोड़ की लागत से बनने वाले काॅरिडोर में छह गेट बनाए जाएंगे। इसमें सबसे पहले बाउंड्रीवॉल बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले आसपास के कब्जे हटाए जा रहे है। कब्जेदाराें से पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। जिन लोगों ने ऐसा नहीं किया, उसके कब्जे अब पीडीए की टीम जेसीबी से हटा रही है। निर्माण के चलते जगह-जगह खुदाई कर दी गई है। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर जाने में परेशानी हो रही है।

------------------
- फोटो-
पीडीए वीसी ने किया सड़कों का निरीक्षण
महाकुंभ को देखते हुए पीडीए को 41 सड़कों के चाैड़ीकरण और साैंदर्यीकरण का जिम्मा दिया गया है। सभी सड़कों पर काम चल रहा है लेकिन अब तक कोई पूरा नहीं हुआ है। सड़कों का काम 31 अक्तूबर तक पूरा कराने के लिए पीडीए वीसी डॉ. अमित पाल शर्मा निरीक्षण कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने छतनाग रोड का निरीक्षण किया। यहां सड़कों की गुणवत्ता देखी और ठेकेदार को इसी महीने काम पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस में सरोजनी नायडू मार्ग के साैंदर्यीकरण का काम देखा। इस रोड पर अधूरा काम देखकर नाराजगी जताई। अभी स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाने समेत कई काम अधूरे हैं। उन्होंने ठेकेदार को निर्देशित किया कि अतिरिक्त मजदूर लगाकर काम करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed