फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Encroachment disrupts traffic, leaves pedestrians stranded

Prayagraj News: अतिक्रमण से बिगड़ी व्यवस्था, जाम में फंसे राहगीर

Mon, 27 Apr 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 27 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Encroachment disrupts traffic, leaves pedestrians stranded
फूलपुर में कोतवाली तिराहे पर प्रयागराज जौनपुर मार्ग पर लगा भीषण जाम।
अतिक्रमण से कस्बे की व्यवस्था बिगड़ गई है। रविवार को सुबह से शाम तक जाम लगने से राहगीर परेशान रहे। प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर ओवरब्रिज और तहसील मुख्यालय के सामने हालात ऐसे बने कि वाहन घंटों रेंगते रहे।
विज्ञापन

जाम के कारण दुकानदारों और व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हुआ। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में यात्रियों की हालत खराब रही। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी प्रवीण प्रकाश ने बताया कि कोतवाली तिराहा, नेहरू बाजार, प्रतापपुर रोड पर अतिक्रमण हटाते हुए जाम से निपटने का इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

मेजारोड चौराहे पर लगा भीषण जाम, राहगीर परेशान
मेजारोड चौराहे पर रविवार शाम को हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लगने से राहगीर परेशान रहे। इस दौरान पुलिस के भी पसीने भी छूट गए। बता दें कि मेजारोड चौराहे पर दुकानों के सामने अतिक्रमण होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सहालग होने से रविवार शाम को तीन घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। इस दौरान मेजारोड चौकी इंचार्ज हरिओम सिंह जाम को हटाने के लिए मुस्तैद रहे। वहीं उरुवा में करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि दुकान के बाहर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाएगा।

फूलपुर में कोतवाली तिराहे पर प्रयागराज जौनपुर मार्ग पर लगा भीषण जाम।

फूलपुर में कोतवाली तिराहे पर प्रयागराज जौनपुर मार्ग पर लगा भीषण जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed