फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Employment: Surya Sakhi will be selected in 1540 Gram Panchayats, will look after solar panels and lights

Rojgar : 1540 ग्राम पंचायतों में सूर्य सखी का होगा चयन, करेंगी सोलर पैनल और लाइट की देखरेख

Thu, 01 May 2025 02:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 May 2025 02:59 PM IST
सार

महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और गांव में ही रोजगार देने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ओर से सोलर पैनल व सोलर लाइट की देखरेख का जिम्मा अब सूर्य सखियां संभालेंगी।

विज्ञापन
Employment: Surya Sakhi will be selected in 1540 Gram Panchayats, will look after solar panels and lights
सौर ऊर्जा - फोटो : एएनआई

विस्तार

महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और गांव में ही रोजगार देने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ओर से सोलर पैनल व सोलर लाइट की देखरेख का जिम्मा अब सूर्य सखियां संभालेंगी। गुजरात की तर्ज पर सूर्य सखी योजना अब यहां भी लागू होगी। इसके तहत जिले की 1540 ग्राम पंचायतों में सूर्य सखी का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


सूर्य सखी के लिए आवेदन सिर्फ स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं ही कर सकेंगी। पीएम सूर्य घर योजना के अलावा कुसुम योजना के तहत हर गांव में लोग अपने-अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। ऐसे में सरकार की मंशा है कि सोलर पैनल की देखरेख के लिए समूह की महिलाओं को जोड़ कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए। ऐसे में जल्द ही हर ग्राम पंचायतों में सूर्य सखी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


चयनित सूर्य सखी को सोलर पैनल की देखरेख और मरम्मत के लिए प्रशिक्षण देकर उन्हें गांवों में लगवाई जा रही सोलर लाइट और सोलर पैनल के रख रखाव और संरक्षण की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि पैनल खराब होने पर उसकी मरम्मत की जा सके। इसके लिए उन्हें 2.5 प्रतिशत कमीशन भी दिया जाएगा। बशर्ते राज्य आजीविका मिशन के तहत चयनित होने वाली सूर्य सखी की महिलाओं को समूह के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में हैं महिलाओं के 25 हजार स्वयं सहायता समूूह

जिले में महिलाओं के करीब 25 हजार स्वयं सहायता समूह हैं। प्रत्येक समूह से दस महिलाएं जुड़ी हैं। महिलाएं जैसे बीसी सखी, बिजली सखी, सोलर सखी, समूह सखी हैं, ठीक उसी तर्ज पर सूर्य सखी बनेंगी।


गुजरात की तर्ज पर जिले में सूर्य सखी का चयन किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं ही इसके लिए पात्र होंगी। सरकार की मंशा है कि महिलाओं को उनके गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके तहत उन्हें सोलर लाइट और सोलर पैनल के रख रखाव की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए उन्हें 2.5 प्रतिशत कमीशन भी दिया जाएगा। - आरके सिंह, उपायुक्त, राष्ट्रीय आजीविका मिशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed